फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cluster-8 teams were the winners in the state level Kho-Kho competition.

Bilaspur News: राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में कलस्टर-8 की टीमें रहीं विजेता

Mon, 29 Sep 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 29 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Cluster-8 teams were the winners in the state level Kho-Kho competition.
डीएवी स्कूल घुमारवीं में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए। स्रोत: स
डीएवी स्कूल घुमारवीं में छात्र एवं छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न
विज्ञापन

425 खिलाड़ियों ने खो-खो प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी स्कूल घुमारवीं में डीएवी स्कूलों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 छात्र एवं छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ कलस्टर से 425 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

अंडर-14 छात्र वर्ग का खो-खो का फाइनल मुकाबला कलस्टर-4 और कलस्टर-8 के बीच हुआ, जिसमें कलस्टर-8 की टीमें विजेता रहीं। अंडर-14 छात्रा वर्ग का खो-खो का फाइनल मुकाबला कलस्टर-4 और कलस्टर-8 के बीच हुआ, जिसमें कलस्टर-4 टीमें विजेता रहीं। अंडर-17 छात्र एवं छात्रा वर्ग के खो-खो के फाइनल मुकाबले में कलस्टर-8 की टीमों ने बाजी मारी। अंडर-19 छात्र एवं छात्रा वर्ग की फाइनल ट्रॉफियां कलस्टर-2 और कलस्टर-8 के खिलाड़ियों ने जीती। मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी। समापन समारोह में क्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत स्कूल के पूर्व छात्र सर्जन डॉ. मोईन खान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता में आरएल पाठक टूनर्नमेंट पर्यवेक्षक, चंद्रशेखर और ललिता गांगटा खेल प्रभारी के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed