फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   closed road open

22 घंटे बाद श्री नयनादेवी-आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग बहाल

Sat, 25 Sep 2021 12:23 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
closed road open
नयना देवी के मंडयाली में भूस्खलन से बंद हुई सड़क को खोलते हुए। - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। लगभग 22 घंटे बाद श्री नयनादेवी-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर यातायात बहाल हो गया। मुख्य पर यातायात बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की पूरी टीम मौके पर जुटी रही। पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश के कारण पहाड़ी में भूस्खलन हुआ। इसके कारण पत्थर और मलबा भारी मात्रा में सड़क पर आ गिरा था। लगातार पानी का रिसाव हो रहा था। लोक निर्माण विभाग को मार्ग खोलने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों तरफ से शुक्रवार सुबह जेसीबी मशीनें मलबा हटाने के लिए लगाई गईं। सुबह से ही श्रद्धालुओं का श्री नयनादेवी जी आने का क्रम जारी हो गया था। श्रद्धालुओं की गाड़ियों की कतारें सड़क पर लगी रहीं। श्रद्धालु इंतजार करते रहे कि कब मार्ग बहाल होगा और मां के दर्शन करेंगे। 22 घंटों की मेहनत के बाद आखिरकार लोक निर्माण विभाग ने इस मुख्य सड़क पर यातायात बहाल कर दिया। श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने राहत की सांस ली। स्थानीय पुजारियों ने भी लोक निर्माण विभाग का धन्यवाद किया है। श्री नयनादेवी-आनंदपुर साहिब मार्ग पर भूस्खलन होता रहता है। लेकिन पहली बार इतना मलबा और पत्थर सड़क पर गिरे, जिसे उठाने में काफी समय लगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि विभाग की पूरी टीम मौके पर तैनात थी। जेसीबी मशीनें, टिपर, ट्रैक्टर सहित कनिष्ठ अभियंता, सुपरवाइजर और पूरा स्टाफ मौके पर जुटा रहा। कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पानी का रिसाव लगातार होने के कारण सड़क बहाल करने में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। विभाग सड़कों पर यातायात बहाल करने के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed