{"_id":"570d2f774f1c1b600a4a6ae3","slug":"cleanless-program-started-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को साफ-सुथरा करने के लिए लोगों को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को साफ-सुथरा करने के लिए लोगों को किया प्रेरित
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद बिलासपुर ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मंगलवार को पीर लखदाता पार्क डियारा में जन-जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को नगर परिषद बिलासपुर द्वारा साफ-सफाई के लिए किये जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया। इस दौरान आयोजित जनसभा में लोगों को शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पार्षद विमला देवी ने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को साफ और स्वच्छ रखना चाहिए। सड़क, रास्ते, पार्क और सार्वजनिक स्थलों पर भी सफाई के प्रति सजग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान एक राजनीति मुक्त अभियान है और देशभक्ति से प्रेरित है।
विज्ञापन
देश को स्वच्छ बनाने के लिए हर भारतीय नागरिक की भागीदारी की आवश्यकता है। कार्यकारी अधिकारी केआर ठाकुर ने कहा कि जिन वार्डों में घर-घर से कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। वो न सिर्फ गंदगी से ही मुक्त हुए हैं, बल्कि वहां पर लावारिस पशुओं से भी राहत मिली है। उन्होंने वार्ड नंबर- 09 के लोगों का घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना को सफल बनाने पर आभार जताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि बिलासपुर के लोगों ने इसका प्रभावी रूप से अनुसरण किया, तो कुछ महीनों में ही स्वच्छ भारत अभियान से पूरा बिलासपुर स्वच्छ बनाया जा सकेगा। इस मौके पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने कहा कि नागरिक अगर साफ-सफाई को अपने आचरण में लाएं, तो शहर स्वत: ही स्वच्छ हो जाएगा। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सोमा देवी सहित नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद और अन्य लोग भी उपस्थित थे।