{"_id":"571279964f1c1ba9694a6bb4","slug":"clean-water-to-piligrimages","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरण गंगा में श्रद्धालुओं को मिलेगा स्वच्छ और शुद्ध पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरण गंगा में श्रद्धालुओं को मिलेगा स्वच्छ और शुद्ध पानी
ब्यूरो, अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में अब बाबा जी के भक्तों को चरण गंगा में स्वच्छ तथा शुद्ध पानी मिलेगा। चरण गंगा को स्वच्छ रखने के लिए नगर पंचायत तलाई ने एक प्रपोजल तैयार की है। नपं ने आईपीएच विभाग को तलाई में रूट जोन टेक्नॉलोजी के तहत योजना बनाने को कहा है।
विज्ञापन
इस योजना के तहत खड्ड के किनारे नड़ प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। जो पानी को साफ करने में मदद करेंगे। पौधों की जड़ों से गंदा पानी गुजरने पर पानी साफ होगा। उसके बाद 10 वाई 10 के तीन गड्ढे बनाए जाएंगे। इनमें रेत से होकर पानी गुजरेगा।
विज्ञापन
गंदगी पहले गड्ढे में रह जाएगी। जिसे किसानों को खाद के रूप में प्रयोग करने के लिए देंगे। शुद्ध जल ही चरण गंगा में जाएगा। इससे बाबा जी की नगरी भी स्वच्छ हो जाएगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बाबा बालक नाथ की तपोस्थली में लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु बाबा जी के दर्शनों के लिए आते हैं। तलाई एक धार्मिक नगरी के साथ व्यापारिक कस्बा भी है। इसके चलते तलाई बाजार की निकास नालियों का पानी सीधा दुग्ध खड्ड में जाता है। इससे खड्ड का पानी गंदा होने लगा है।
श्रद्धालु ले जाते हैं यहां से जल
उधर, दुग्ध खड्ड जिसे श्रद्धालु बाबा जी की चरण गंगा कहते हैं। यह श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। श्रद्धालु यहां से जल को पवित्र मानकर अपने घरों को ले जाते हैं। लेकिन, तलाई बाजार का गंदा पानी चरण गंगा में मिलता देखकर श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचने लगी है। इसके चलते नगर पंचायत तलाई ने शाहतलाई को स्वच्छ बनाने के लिए कमर कस ली है।
नड़ प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे : स्याल
नगर पंचायत अध्यक्ष बलदेव सिंह स्याल ने बताया कि योजना के तहत खड्ड के किनारे नड़ प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे, जो पानी को साफ करने में मदद करेंगे। उनकी जड़ों से गंदा पानी गुजरने पर पानी साफ होगा। उसके बाद 10वाई 10 के तीन गड्ढे बनाए जाएंगे। इनमें रेत से होकर पानी गुजरेगा। गंदगी पहले गड्ढे में रह जाएगी। इसकी खाद बनने पर उसे किसानों को देंगे तथा शुद्ध जल ही चरण गंगा में जाएगा। इससे बाबा जी की नगरी भी स्वच्छ हो जाएगी।