फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   classes starts in colleges

बिना मास्क कॉलेज आने पर विद्यार्थियों को भरना होगा 50 रुपये जुर्माना

Mon, 08 Feb 2021 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
classes starts in colleges
बिलासपुर कॉलेज में कक्षा में बैठे विद्यार्थी। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले के कॉलेजों में पहले दिन कक्षाएं लगाने के लिए 2200 विद्यार्थी पहुंचे। कॉलेज में सामाजिक दूरी का पालन किया गया। सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग की पूरी व्यवस्था की गई है। क्लासरूम में एक डेस्क छोड़कर बच्चों को बिठाया गया। हर कक्षा में एक से 50 रोल नंबर तक विद्यार्थी मौजूद रहे। कॉलेज प्रबंधन ने कमेटी बनाई है जो बच्चों पर नजर रखेगी। मास्क न पहनने वाले को 50 रुपये जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन

बिलासपुर कॉलेज में सोमवार को करीब 700 विद्यार्थियों ने कक्षाएं लगाईं। विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। करीब 12 माह बाद कॉलेज परिसर में चहल-पहल नजर आई। बच्चे अपने दोस्तों से मिलकर काफी खुश नजर आए। डिग्री कॉलेज बिलासपुर के प्राचार्य डॉ. रामकृष्ण ने कहा कि कॉलेज में सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कमेटी का गठन भी कर दिया गया है। अगर कोई विद्यार्थी कॉलेज में बिना मास्क के आता है तो उसे 50 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बीए अंतिम वर्ष के छात्र निखिल चौधरी ने कहा कि कॉलेज आकर बहुत खुश हूं। ऑनलाइन कक्षाओं से पढ़ाई सही तरह से नहीं हो पा रही थी। वहीं बीए अंतिम वर्ष की छात्रा दाक्षी सहदेव ने कहा कि कोरोना ने पढ़ाई पर ग्रहण लगा दिया। अब कॉलेज दोबारा शुरू होने से सब सामान्य होने की उम्मीद है। वहीं बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र सुुशांत ने कहा कि इतने महीने घर में रहकर उब चुके थे। ऑनलाइन पढ़ाई सही तरीके से नहीं हो रही थी। बीए की पढ़ाई कर रहे तरुण ने कहा कि कॉलेज में आकर हम बहुत कुछ सीखते हैं। बी वॉक की छात्रा अतिक्षा ने कहा कि कॉलेज खुलने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रही थी। अब कॉलेज खुलने से खुश हूं। पिछला साल कोरोना में बीत गया। इस साल ऐसी कोई बीमारी न आए। बी वॉक की छात्रा सपना ने कहा कि घर में रहकर उदास हो गए थे। कॉलेज में आकर मस्ती-मस्ती में ही पढ़ाई हो जाती है। घुमारवीं कॉलेज में पहले दिन 1500 विद्यार्थी पहुंचे। यहां पर भी सामाजिक दूरी और अन्य एसओपी का पूरा पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed