फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civil supply

सरकारी राशन के डिपो का पीओएस मशीनें खराब, लोग परेशान

Thu, 23 Jan 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
civil supply
बिलासपुर। राशन डिपुओं पर पीओएस मशीनों के ठप होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े होने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि घुमारवीं क्षेत्र के गाहर, दधोल, बाड़ी, गतवाड़ और देहलवीं सहित अन्य दर्जनों डिपुओं पर प्वाइंट ऑफ सेल मशीनों में जहां सर्वर कनेक्टिविटी एरर के मैसेज ने सेल्समैन की समस्या को बढ़ा दिया है, वही मशीनें खराब होने से उपभोक्ता प्रतिदिन डिपुओं के चक्कर लगाकर तंग हो चुके हैं। इस कारण डिपुओं पर तैनात सेल्जमैन को भी खरी खोटी सुनने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में प्यारे लाल, रमेश चंद, सरस्वती प्रसाद, माया देवी, फूलां देवी, सत्या देवी, कांता देवी, गोमती देवी, सुषमा देवी, तारा देवी, हेमा देवी, सीमा देवी, कौशल्या देवी, बबली देवी, बिमला देवी, ब्रहमी देवी, ज्ञानी देवी, आशा देवी, प्रोमिला देवी, मीरां देवी, कृष्णी देवी सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि वे दो तीन दिन से डिपुओं पर लगातार आ रहे हैं लेकिन मशीन न चलने की वजह से उन्हें बिना राशन के वापस घरों को जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन है कि बड़ी मुश्किल से दो से चार उपभोक्ताओं का निपटारा ही कर पा रही है, जबकि बाकि लोग घटों तक मुंह ताकने पर मजबूर हैं। लोगों ने संबधित विभाग और सरकार से इस तरह की समस्या से तुरंत निपटारे की मांग की है। ताकि लोगों को बार-बार डिपुओं के चक्कर न लगाना पड़ें। इधर डीएफसी शिवराम ने बताया कि मशीन पूरी तरह से ठप नहीं हो सकती, लेकिन पोर्टेबिलिटी के चलते इस तरह की मशीन हैंग होने की समस्या उनके ध्यान में आ रही हैं। इनके निपटारे के लिए विभाग निरंतर प्रसासरत है। उनके इंस्पेक्टर स्वयं मौके पर जाकर मशीन हैंग की समस्या का निदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed