फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

कोटधार की पिछड़ी पंचायत कुल्ज्यार में लोग सुविधाओं से महरूम

Sat, 16 Jan 2021 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
शाहतलाई (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के तहत पिछड़ा क्षेत्र कोटधार की ग्राम पंचायत कुल्ज्यार आज भी विकास से कोसों दूर है। ग्राम पंचायत कुल्ज्यार में कुल 1257 मतदाता हैं। पुरुषों की संख्या 648 और महिलाओं की 589 है। ग्राम पंचायत कुल्ज्यार अति दुर्गम और अति पिछड़ी है।
विज्ञापन

पंचायत एक ओर से गोविंद सागर झील से घिरी है और दूसरी तरफ कोटधार का जंगल है। पंचायत के रास्तों व संपर्क सड़कों ने नालों का रूप धारण कर लिया है। इन पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं पंचायत में बहने वाले बरसाती नालों पर पुलियां न होने के कारण लोगों को आने-जाने में असुविधाएं झेलनी पड़ती हैं। स्वास्थ्य सेवाओं भी पर्याप्त नहीं हैं। पंचायत के लोग गोविंद सागर झील में मछली पकड़ने का कार्य करते हैं। लेकिन झील को जाने वाले रास्तों की आज दिन तक मरम्मत नहीं हो सकी है। मछुआरों को दलदल में जान जोखिम में डालकर जाना पड़ता है। बस सुविधा भी पर्याप्त नहीं है। लोगों को निजी गाड़ियों के सहारे आना-जाना पड़ता है। क्षेत्र के युवाओं का कहना है कि यहां पर खेल मैदान बनाने के लिए पर्याप्त जगह है। लेकिन आजतक उन्हें स्थानीय नेताओं ने मात्र आश्वासन ही दिए हैं। रास्ते, सड़कें, स्वास्थ्य सेवाएं, गोविंद सागर झील किनारे बने घाटों और खेल मैदान चुनावी मुद्दे के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत में पांच वार्ड हैं, जिसमें वार्ड नंबर एक ठठ्ल जंगल में कुल मतदाता 214 हैं। वार्ड नंबर 2 चौंता में 223 मतदाता हैं। वार्ड नंबर 3 कुल्ज्यार में 323 मतदाता हैं। वार्ड नंबर 4 जड्ड़ू में 262 मतदाता हैं। वार्ड नंबर 5 कडोह में 235 मतदाता हैं। वार्ड नंबर एक अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर 2 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड नंबर 3 अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 4 महिला और वार्ड नंबर 5 अनारक्षित है। प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। इसके चलते इस बार कुल्ज्यार पंचायत में महिलाओं का दबदबा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed