फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

जिले में चलेंगी सरकारी और निजी बसें, दुकानें रहेंगी खुली

Mon, 07 Dec 2020 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
बिलासपुर। किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद बुलाया है। किसानों की मांग है कि सरकार कृषि क्षेत्र से जुड़े तीनों नए कानूनों को वापस ले। किसानों के महाआंदोलन को अब देशव्यापी रूप देने की तैयारी की जा रही है। लेकिन इसका बिलासपुर जिले में खासा असर देखने को नहीं मिलेगा। जिले में सरकारी और निजी बसें चलेंगी। दुकानें भी खुली रहेंगी। सरकारी कार्यालयों में भी मंगलवार को कामकाज होगा। व्यापार मंडलों सहित निजी बस ऑपरेटर सुचारु रूप से अपना कार्य करेंगे। बीडीटीएस यूनियन भारत बंद का समर्थन नहीं करेगी।
विज्ञापन

जिले में निजी बस ऑपरेटर और व्यापार मंडलों ने विरोध न करने का फैसला लिया है। कोरोना काल में आर्थिक मंदी का शिकार हुए बस ऑपरेटर इस बंद का हिस्सा बनकर आर्थिक नुकसान नहीं उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन

निजी बस ऑपरेटर यूनियन के जिला प्रधान राजेश पटियाल ने बताया कि हर रोज की तरह मंगलवार को भी निजी बसें अपने निर्धारित रूट पर चलेंगी। पहले ही ऑपरेटर आर्थिक मंदी से गुजर रहे हैं। इसके चलते कोई भी ऑपरेटर इस बंद का समर्थन नहीं करेगा। वहीं बिलासपुर व्यापार मंडल के प्रधान सुनील गुप्ता, बिलासपुर संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र पंडित, घुमारवीं व्यापार मंडल के प्रधान हेमराज सांख्यान ने बताया कि व्यापार मंडलों ने किसी तरह के बंद का आह्वान नहीं किया है। यह किसानों की समस्या है। इसलिए सभी दुकानें खुली रहेंगी। वहीं कांग्रेस के जिला महासचिव संदीप सांख्यान ने कहा कि कृषि कानूनों से किसानों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए इस बंद का समर्थन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से आग्रह करेंगे कि वे इस बंद का समर्थन करें। वहीं अखिल भारतीय किसान सभा और एटक यूनियन ने इस बंद का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम केएल यादव ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते जिले से चंडीगढ़ और दिल्ली के सभी रूट बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश के अंदर चल रहे सभी रूट सुचारु रूप से चलेंगे। वहीं बीडीटीएस ट्रक यूनियन के महासचिव रजनीश ठाकुर ने बताया कि एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन का भारत बंद को कोई समर्थन नहीं रहेगा।
कोट्स
सरकार की तरफ से ऐसा कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुआ है कि कार्यालय बंद रहेंगे। सभी कार्यालय खुले रहेंगे।
-शशिपाल शर्मा, एसडीएम घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed