फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

तलाई में दस माह से उपभोक्ताओं को नहीं मिले पानी के बिल

Fri, 13 Nov 2020 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई के पेयजल उपभोक्ताओं ने बताया कि बीते दस महीनों से जल शक्ति विभाग ने पानी के बिल नहीं दिए हैं। दस महीनों का पानी का बिल आने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विपिन कुमार, राजकुमार, चमन लाल, पवन कुमार, सोनू कुमार, परसराम, विजय कुमार ने बताया कि मार्च से लेकर अब तक कोरोना की मार सह रहे लोगों को परिवार का पालन-पोषण करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। पेयजल उपभोक्ताओं का कहना है कि तलाई सहकारी सभा में हुए करोड़ों के गोलमाल से तलाई नगर पंचायत के बाशिदों के जख्म हरे ही थे कि कोरोना ने उन्हें और गहरा कर दिया। पानी के दस माह के बिल का इकट्ठा भुगतान करना मुश्किल हो जाएगा। उपभोक्ताओं ने विभाग से मांग की है की उन्हें दो-दो माह का बिल दिया जाए। दस महीनों के बिल का भुगतान किस्तों में लिया जाए।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग कलोल के सहायक अभियंता रतन देव ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण बिलिंग में देरी हो रही है। कर्मचारियों की कमी के बारे में अधिकारियों को सूचित कर दिया है। एक कर्मचारी को एक-दो दिन में तलाई में रिडिंग लेने के लिए भेजा जा रहा है। आगे से दो माह बाद बिल दे दिए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं पर इकट्ठा बोझ न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed