फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

गांधी की प्रतिमा के सामने बैठकर दिया सांकेतिक धरना

Fri, 02 Oct 2020 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
घुमारवीं (बिलासपुर)। कांग्रेस कमेटी सचिव राजेश धर्माणी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को जीवन में उतारने की कोशिश करनी चाहिए। वे शुक्रवार को नगर परिषद घुमारवीं के प्रांगण में गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बैठकर देश के माहौल के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा प्रतीत होता है कि अघोषित आपातकाल लागू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के हाथरस में बिटिया के साथ जो घटना घटी और उसके बाद जो दुर्व्यवहार किया गया वह मानवता को विचलित करने वाला है। गरीब को न्याय मिलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का व्यवहार कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश की पुलिस ने किया उससे यह पता चलता है कि वहां पर जंगलराज चल रहा है। कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही के खिलाफ जंग लड़ेगी तथा आम लोगों को न्याय दिलाने में मदद करेगी। इस अवसर पर संवेदना चैरिटेबल सोसायटी घुमारवीं ने शहर में सफाई व्यवस्था संभाल रहे सफाई कर्मचारियों को गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं के अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता, बीडीसी चेयरमैन दिनेश शर्मा, बीडीसी सदस्य मंजु शर्मा, फटोह पंचायत प्रधान कुलजीत ठाकुर, नगर परिषद के पार्षद श्याम शर्मा, संवेदना चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष प्रकाश महाजन, सतपाल, पवना शर्मा, रविंद्र लिली, अभिषेक भारद्वाज, सचिन चंदेल, प्रेम लाल खाची, मनोहर लाल, राजपाल, अनिल मिंटू, संजीव मल्होत्रा, निशा शर्मा, सोनिका शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, विनोद चंदेल, अमर सिंह, गीता महाजन, पवन बरूर, कपिल शर्मा, सुभाष शर्मा, आशीष शर्मा और लेखराम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed