{"_id":"5f70cfa88ebc3e9bde7bcd7a","slug":"civic-amenities-bilaspur-news-sml3465020191","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानियत दिखाने वाले ट्रक चालक को मंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानियत दिखाने वाले ट्रक चालक को मंत्री ने किया सम्मानित
विज्ञापन
बिलासपुर। कंदरौर में घायल टैक्सी चालक की मदद करने वाले ट्रक चालक के बेरोजगार होने की खबर पर खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री ने संज्ञान लिया है। अमर उजाला ने ट्रक मालिक द्वारा नौकरी से निकालने की खबर को प्रमुखता से उठाया था। इस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने रविवार को देवेंद्र को घुमारवीं में सम्मानित किया। वहीं रोजगार दिलवाने का भी आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि बिलासपुर सदर थाना के अंतर्गत 15 सितंबर की रात्रि घायल टैक्सी चालक हरीश को अस्पताल पहुंचाने में देवेंद्र ने अहम भूमिका निभाई थी। देवेंद्र की मदद के चलते ही पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कामयाब हो पाई थी। जिले के पुलिस कप्तान और सामाजिक संस्थाओं ने हिम्मत और इंसानियत के लिए उसे सम्मानित किया। वहीं ट्रक के मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया। इससे ट्रक चालक बेरोजगार हो गया। अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके चलते शनिवार रात्रि 9 बजे के बाद उसे भराड़ी थाना से फोन आया। पुलिस ने कहा कि रविवार को विश्रामगृह घुमारवीं में मंत्री राजेंद्र गर्ग ने उसे विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। देवेंद्र को घुमारवीं थाना प्रभारी पूरे मान सम्मान के साथ घुमारवीं लेकर गए। घुमारवीं में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने गुलदस्ता टोपी, शाल और पांच हजार रुपये नकद देकर देवेंद्र को सम्मानित किया। गर्ग ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में देवेंद्र द्वारा पेश की गई इंसानियत अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र की सूझबूझ और बहादुरी से पुलिस कुछ घंटों में आरोपियों तक पकड़ने में सफल रही। उन्होंने कहा कि देवेंद्र की तरह लोग विकट परिस्थितियों में सूझबूझ व बहादुरी से काम ले तो समाज में कानून व्यवस्था स्थापित करना आसान होगा। उन्होंने देवेंद्र को घटना के चलते ट्रक मालिक द्वारा नौकरी से निकालने पर हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। ट्रक चालक और उसके परिवार ने मामले को प्रमुखता से उठाने के लिए अमर उजाला का आभार व्यक्त किया है।