फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

दिवंगत और दिव्यांग कर्मियों के आश्रितों को दी जाए फैमिली पेंशन

Sun, 27 Sep 2020 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
बिलासपुर। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन की राज्य और जिला कार्यकारिणी ने खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग को घुमारवीं में सम्मानित किया। राज्य कार्यकारिणी के मुख्य सलाहकार अश्वनी राणा की अध्यक्षता में मंत्री को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

दिवंगत और दिव्यांग कर्मचारियों के आश्रितों को फैमिली पेंशन प्रदान करने के लिए सरकार से अधिसूचना जारी करने की सिफारिश करने का आग्रह किया। 15 मई 2003 के बाद प्रदेश के सभी कर्मचारी नई पेंशन योजना के अंतर्गत आते हैं। इसमें कई खामियां हैं। हिमाचल प्रदेश में एनपीएस कर्मचारी संघ पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रयासरत है। भाजपा के 2017 के चुनावी दृष्टि पत्र में भी पुरानी पेंशन बहाली के लिए उच्च स्तरीय कमेटी के गठन के सुझाव को प्रमुखता से रखा गया था। प्रदेश के कर्मचारियों को उम्मीद थी कि इस विषय पर अवश्य ही निर्वाचित सरकार निर्णय लेगी, लेकिन यह अभी तक संभव नहीं हो पाया है। केंद्र सरकार ने 2009 से कर्मचारियों के हित में केंद्रीय कर्मियों के दिव्यांग और दिवंगत होने पर उनके परिवार को पारिवारिक पेंशन प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

राणा ने कहा कि केंद्रीय अधिसूचना जारी होने के बाद अन्य राज्यों ने भी यह अधिसूचना राज्य के कर्मचारियों के लिए जारी कर दी है। पंजाब सरकार ने जबसे नई पेंशन प्रणाली आरंभ हुई है। तब से अपने कर्मचारियों को डीसीआरजी की सुविधा प्रदान कर दी है। इसकी घोषणा हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने बजट स्तर 2020 में की थी जो अभी तक पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिली है। कहा कि सरकार पुरानी पेंशन स्कीम बहाली केे दृष्टिपत्र में किए गए वादे के अनुसार जल्द उच्च स्तरीय कमेटी का गठन करे। संघ ने मांग की है कि केंद्र और पंजाब सरकार की तर्ज पर 15 मई 2003 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को डीसीआरजी की सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एनपीसईए संघ के जिला प्रधान राजेंद्र वर्धन, वरिष्ठ उपप्रधान भूपिंद्र ठाकुर, राज्य कोषाध्यक्ष शशिपाल शर्मा, महासचिव अब्दुल, महिला विंग प्रधान नीना शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह, घुमारवीं खंड-1 के प्रधान संजीव कपिल, सदर खंड प्रधान अजय डोड, स्वारघाट खंड प्रधान डॉ. रमल अंगारिया, घुमारवीं खंड-2 के प्रधान प्रवीण चंदेल, झंडूता खंड प्रधान अक्षय कालिया, जिला मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा, एसपी धीमान, संजीव रणौत, बाबूराम भारद्वाज, देशराज शर्मा, गणेश दत्त, सेनापल संधू और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed