फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   City shopkeepers throwing garbage in Luharwin village

Bilaspur News: शहर के दुकानदार लुहारवीं गांव में फेंक रहे कूड़ा

Thu, 21 Dec 2023 06:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
City shopkeepers throwing garbage in Luharwin village
- ग्रामीणों में रोष, कार्रवाई करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत लुहारवीं में घुमारवीं शहर के कुछ दुकानदार कूड़े के ढेर लगाकर गंदगी फैलाने में लगे हैं। इसको लेकर स्थानीय निवासियों में काफी रोष है। गांव लुहारवीं के बाशिंदों का कहना है कि शहर में पिज्जा बेचने वाले और फास्ट फूड कॉर्नर के मालिक दुकान की गंदगी का ढेर उनकी निजी भूमि और खेतों में लगा रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार दुकानदार रात के अंधेरे में दुकान की सारी गंदगी और कूड़ा खेतों में फेंक रहे हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसकी शिकायत जब पिज्जा बनाने वाले इन फास्ट फूड कॉर्नर के मालिकों से की तो उन्होंने पहले गलती मानी और कूड़े को उठाने की बात कही। बावजूद इसके वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने फिर से कूड़ा उसी स्थान पर फेंकना शुरू कर दिया है। अब आलम यह है की निजी भूमि पर गीला और सूखा कूड़ा बिखरा हुआ है। ग्रामीण दुकानदारों के इस रवैये से आक्रोशित हैं। उन्होंने पंचायत और प्रशासन से मांग की है कि इन दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि यह लोग स्वच्छता का महत्व समझें। इस तरह उनकी पंचायत में कूड़ा फेंक कर पर्यावरण को प्रदूषित न करें। उधर, पंचायत प्रधान आशा ठाकुर ने कहा कि शिकायत आई है। पंचायत में किसी भी प्रकार की गंदगी सहन नहीं की जाएगी। संबंधित दुकानदार को नोटिस दिया जाएगा, अन्यथा पंचायत उन पर नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed