{"_id":"6a46701ba7bc7a842c0f93c3","slug":"chitta-network-busted-main-supplier-arrested-from-punjab-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-162902-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चिट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, पंजाब से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चिट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, पंजाब से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
विज्ञापन
स्वारघाट में 14.01 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा
डिजिटल साक्ष्य और वित्तीय लेनदेन के बाद मंडी और फिर पंजाब पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। स्वारघाट थाना क्षेत्र में 14.01 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल डाटा और वित्तीय लेनदेन की कड़ियों के आधार पर पहले मंडी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पंजाब में दबिश देकर एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार 29 जून को स्वारघाट के गरामोड़ के पास नाकाबंदी के दौरान अपर भियुली, मंडी निवासी 34 वर्षीय मोहित कुमार से 14.01 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इस संबंध में स्वारघाट थाना में मामला दर्ज किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ के साथ पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, डिजिटल साक्ष्यों और बैंक खातों के लेनदेन की भी गहन जांच की। जांच में सामने आया कि बरामद चिट्टे की खेप पंजाब से लाई गई थी। वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में मंडी निवासी निशांत शर्मा की कथित भूमिका भी सामने आई। इसके बाद स्वारघाट पुलिस ने एक जुलाई को मंडी में दबिश देकर पुरानी मंडी निवासी 33 वर्षीय निशांत शर्मा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से अलग-अलग और आमने-सामने पूछताछ में जानकारी मिली कि पंजाब निवासी जशनप्रीत सिंह साथियों के साथ हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई चेन चलता है। जांच में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने दो जुलाई को पंजाब के एसबीएस नगर जिले में दबिश देकर 21 वर्षीय जशनप्रीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ कर रही है।
प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आशंका जताई है कि इस नेटवर्क से हिमाचल में चिट्टा सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लायरों, रिसीवरों तथा आर्थिक लेनदेन से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
स्वारघाट में दर्ज चिट्टा बरामदगी के मामले की जांच की गई। डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेनदेन की कड़ियों के आधार पर पुलिस पंजाब तक पहुंची और मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया। मामले में जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
-अभिषेक धीमान, एसपी बिलासपुर