फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Children recited mantras and Vedas related to the life of Lord Baba.

Bilaspur News: बच्चों ने भगवान बाबा के जीवन से जुड़े मंत्रों और वेदों का किया उच्चारण

Mon, 06 May 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Children recited mantras and Vedas related to the life of Lord Baba.
-श्री सत्य साईं सेवा संगठन ने ईश्वरम्मा दिवस पर किया कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री सत्य साईं सेवा संगठन बिलासपुर की ओर से ईश्वरम्मा दिवस पर औहर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

बच्चों ने भगवान बाबा के जीवन से जुड़े नाटक, सत्य साईं भजन, मंत्रों और वेदों का उच्चारण किया। कार्यक्रम में स्टेट बाल विकास को-ऑर्डिनेटर अर्चना मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने ईश्वरम्मा दिवस के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने यह दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है इसकी जानकारी सभी को दी। उन्होंने बच्चों से अपने माता-पिता की आज्ञा का हमेशा पालन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि भगवान बाबा ने अपनी माता जी की आज्ञा के अनुसार ही अपना जीवन जिया और उनके ही आदेशानुसार सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना की। कार्यक्रम में स्टेट यूथ को-ऑर्डिनेटर (महिला) डॉ. शिवरंजनी, जिला अध्यक्ष प्यारे लाल जनेऊ, जिला यूथ कोऑर्डिनेटर (पुरुष) अतुल शांडिल, जिला यूथ कोऑर्डिनेटर (महिला) मीनाक्षी और अन्य वरिष्ठ साईं भक्त भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed