फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chief Minister will fulfill all the guarantees, five fulfilled: Sunil

मुख्यमंत्री सभी गारंटियों को करेंगे पूरा, पांच हुई पूरी : सुनील

Tue, 05 Mar 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will fulfill all the guarantees, five fulfilled: Sunil
-6 मार्च को जिले में दो राज्य सहकारी बैंक की शाखाओं को होगा शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से सभी गारंटियां समय पर पूरी की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने पांचवीं गारंटी भी पूरी कर दी है। प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बेहतर कार्य किया जा रहा है। 6 मार्च को मुख्यमंत्री प्रदेश में राज्य सहकारी बैंक की 22 शाखाओं का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसमें बिलासपुर जिले में दो शाखाएं घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत लौहट और सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत धार टटोह शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा इस मौके पर राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। सुबह 11 बजे राज्य सहकारी बैंक की शाखाओं का शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सहकारी बैंक की इन शाखाओं के खुल जाने के बाद स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्रों में बैंक की शाखाएं खोलने को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की गई थी। इसके चलते अब बुधवार को इन शाखाओं का शुभारंभ मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से आम जनता से जो वादे किए गए हैं, वह चरणबद्ध तरीके से पूरा होंगे। आम जनता को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया है कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed