{"_id":"694e89dc97152ba7e209f37d","slug":"chief-minister-laid-the-foundation-stone-and-inaugurated-schemes-worth-rs-110-crore-in-the-district-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-150954-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मुख्यमंत्री ने जिले में किए 110 करोड़ रुपये की योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मुख्यमंत्री ने जिले में किए 110 करोड़ रुपये की योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन
Fri, 26 Dec 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
- 93.30 करोड़ की लागत से प्रस्तावित सीवरेज योजना का किया शिलान्यास
-12.23 करोड़ की लागत से बनने वाले पुलिस स्टाफ क्वार्टरों की आधारशिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान करीब 110 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। इस अवसर पर उन्होंने जिले में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाली कई अहम परियोजनाओं की नींव रखी।
मुख्यमंत्री ने बिलासपुर शहर के लिए 93.30 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित मल निकासी योजना के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस योजना के पूरा होने से शहरवासियों को सीवरेज समस्या से राहत मिलेगी और स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन बिलासपुर में 12.23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टाफ क्वार्टरों की आधारशिला भी रखी। इससे पुलिस कर्मियों को आवास सुविधा उपलब्ध होगी और उनकी कार्यक्षमता में सुधार आएगा। वहीं, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत 4.38 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सीसीटीवी मैट्रिक्स डीएमएफटी ‘नेत्रम सर्विलांस एवं क्राइम रिस्पॉन्स सेंटर’ का उद्घाटन किया। यह केंद्र बिलासपुर और घुमारवीं नगर क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को जनहित से जोड़कर आगे बढ़ा रही है और आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये परियोजनाएं बिलासपुर जिले के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।