फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chhattisgarh PSC Exam High Court put a stay on PSC 2022 exam results, now hearing will be held on March 6

Chhattisgarh PSC Exam: पीएससी 2022 के परीक्षा परिणामों पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, अब छह मार्च को होगी सुनवाई

Wed, 01 Feb 2023 11:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Feb 2023 11:25 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण आदेश में राज्य सेवा भर्ती परीक्षा 2022 की 12 फरवरी को होने वाली चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने शासन और छग लोक सेवा आयोग को नोटिस जारी किया है और जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। अब मामले की अगली सुनवाई छह मार्च को होनी है।

विज्ञापन
Chhattisgarh PSC Exam High Court put a stay on PSC 2022 exam results, now hearing will be held on March 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की राज्य सेवा भर्ती परीक्षा 2022 की 12 फरवरी को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। जस्टिस पीपी साहू के सिंगल बेंच में मंगलवार को मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य सरकार और छग लोक सेवा आयोग को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। अब इस मामले में आगामी सुनवाई छह मार्च को होगी।
विज्ञापन


बता दें कि 19 सितंबर को उच्च न्यायालय ने 50 प्रतिशत आरक्षण को असंवैधानिक बताते हुए राज्य में लागू 58 प्रतिशत आरक्षण को रद्द कर दिया था, जिसका व्यापक असर राज्य में चल रही भर्ती प्रक्रियाओं पर पड़ा था। इसके बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सीजीपीएससी 2021 के साक्षात्कार के परिणाम पर रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन


आयोग के इस फैसले के खिलाफ याचिकाकर्ता प्रशांत तिवारी समेत 20 अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने सुनवाई में राज्य शासन से शपथपत्र के साथ जवाब तलब किया था। शासन ने जवाब देते हुए कहा था कि चूंकि आरक्षण का मसला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, इसलिए शासन इस मामले में कुछ भी फैसला नहीं ले सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में 2022 में राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर जारी विज्ञापन के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा था कि बगैर आरक्षण रोस्टर के जारी किया गया विज्ञापन नियम के खिलाफ है। पीएससी ने 30 नवंबर 2022 को विज्ञापन जारी किया था। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को आयोजित होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed