फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chhanjayar youth dies due to scooter skidding in Baddi

Bilaspur News: बद्दी में स्कूटी स्किड होने से छंजयार के युवक की मौत

Tue, 05 Mar 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Chhanjayar youth dies due to scooter skidding in Baddi
बद्दी के बिग बाजार में जूतों के शोरूम में करता था काम
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। बद्दी के रेड लाइट चौक के समीप एक 30 वर्षीय युवक की स्कूटी स्किड होने से मौत हो गई। युवक विकास पुत्र मदन लाल बिलासपुर जिले के घुमारवीं तहसील के छंजयार गांव का रहने वाला था।

विकास बद्दी के बिग बाजार में एक जूतों के शोरूम में काम करता था। सोमवार शाम को वह अपना काम खत्म करने के बाद अपने कमरे की ओर जा रहा था कि बद्दी के रेड लाइट चौक के समीप स्कूटी स्किड हो गई। इससे वह सिर के बल गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में बद्दी सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक होने पर यहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस शव को वापस बद्दी सीएचसी लेकर आई और वहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेजा गया। नालागढ़ में मंगलवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। डीएसपी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed