फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cheter mela in shatalai in bilaspur

चैत्र मेलों में बिना मास्क लगेगा दो हजार रुपये तक जुर्माना, पुजारी न प्रसाद देगा और न लेगा

Sat, 27 Feb 2021 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
cheter mela in shatalai in bilaspur
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई मंदिर में 14 मार्च से चैत्र मास मेले शुरू हो रहे हैं। मंदिर परिसर में बिना मास्क आने वालों श्रद्धालुओं को 500 से 2000 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। मंदिर परिसर को दिन में एक बार सैनिटाइज किया जाएगा। होमगार्ड कर्मियों को कोरोना के चलते श्रद्धालुओं का तापमान चेक करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। मंदिर न्यास की तरफ से मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड कर्मियों को एक हजार मास्क दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम झंडूता विकास शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। कहा कि कोरोना के मद्देनजर इस बार विशेष प्रबंध किए जाएंगे। मंदिर में एक कमरा रिजर्व रखा जाएगा। इसमें पानी, बेड, कुर्सी का प्रबंध किया जाएगा। अगर किसी श्रद्धालु का तापमान सौ से ज्यादा होगा तो इस कमरे में रहने का प्रबंध किया जाएगा। मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। मंदिर परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। बिना मास्क मंदिर में प्रवेश करने पर 500 से 2000 रुपये जुर्माना लगेगा। शाहतलाई से दियोटसिद्ध और शाहतलाई से बच्छरेटू तक टैक्सी का किराया 20 रुपये प्रति सवारी होगा। शाहतलाई में एक हजार वाहनों की पार्किंग के लिए एक सरकारी और नौ निजी पार्किंग बनाई जाएंगी। नगर पंचायत की अनुमति से लंगर लगाए जा सकते हैं। सफाई व्यवस्था के एक दिन के 500 रुपये, दो दिन के लिए 1500 रुपये और इससे अधिक दिनों के लिए पांच रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

खुले में लंगर लगाने पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि नघ्यार और कोसरियां पंचायत में लगने वाले लंगरों की अनुमति पंचायतों से लेनी होगी। नकद चढ़ावे के साथ श्रद्धालु मंदिर में क्यूआर कोड से भी चढ़ावा चढ़ा सकते हैं। पुजारी न तो श्रद्धालु को प्रसाद देगा और न लेगा। शाहतलाई के सराय संचालकों को हिदायत दी गई है कि यह लिखना अवश्य होगा कि सराय में श्रद्धालुओं के ठहरने के कितने पैसे लगेंगे अथवा ठहरने की व्यवस्था मुफ्त होगी। मंदिर न्यास मेले के दौरान सफाई व्यवस्था पर होने वाले खर्च की 80 फीसदी धनराशि नगर पंचायत को देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सचिव मंदिर न्यास एवं तहसीलदार झंडूता मुलतान सिंह वन्याल, विकास खंड चिकित्सा अधिकारी रविंद्र टंडन, डॉ. दिव्यांश राणा, डॉ. मोनिका शर्मा, मंदिर प्रभारी सुखदेव सिंह चंदेल, मंदिर न्यासी एवं पार्षद विजय कुमार शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष बंदना कुमारी, पूर्व उपाध्यक्ष बृज लाल, करतार सिंह, राजेश कुमार शर्मा, अमित कुमार, रविंद्र चंदेल, पवन कुमार चौधरी सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed