फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cheque

शहीदों के परिवारों को बांटे 15-15 हजार के चेक

Sat, 28 Dec 2019 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
cheque
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं की कपाहड़ा पंचायत में शनिवार को जिला सैनिक वेलफेयर बिलासपुर ने शिविर का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता उपनिदेशक ले. कर्नल पीएस अत्री (सेना मेडल) ने की। शिविर में शहीदों को नमन किया। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, पूर्व सैनिक विधवाओं तथा उनके आश्रितों की समस्या के समाधान के लिए कपाहड़ा में शिविर का आयोजन किया। इस दौरान तीन शहीद परिवार के परिजनों को 15-15 हजार रुपये के चेक सौंपे। जिनमें अंदरोली के शशिपाल के पिता जोगिंदर, मोनिका देवी पत्नी सुनील कुमार तथा ममता देवी पत्नी राकेश कुमार शामिल हैं। शिविर में पांच पचंायतों पपलाह, कपाहड़ा, बरठीं, छत तथा करलोटी के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, पूर्व सैनिक विधवाओं तथा उनके आश्रितों ने भाग लिया। शिविर में सैनिक कल्याण बोर्ड बिलासपुर के उपनिदेशक ले. कर्नल पीएस अत्री (सेना मेडल) ने सैनिकों की समस्याओं को सुना। शिविर में कैंटीन कार्ड, बच्चों के डिपेंडेंट कार्ड, जरूरी दस्तावेजों सहित अन्य समस्याओं का निपटान किया। उन्होंने पेंशन संबंधित रिकार्ड की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उपनिदेशक ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व सैनिक समुदाय के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान शिविर में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, पूर्व सैनिक विधवाओं तथा उनके आश्रितों की अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया। इस मौके पर सूबेदार मेजर रमेश चंद, पंचायत प्रधान माया देवी, उपप्रधान विनय शर्मा सहित काफी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां, पूर्व सैनिक विधवाएं तथा उनके आश्रित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed