{"_id":"6a1da12afc3bbe60c0045acb","slug":"cheap-vegetables-fruit-prices-spoil-the-budget-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-160884-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सब्जियां सस्ती, फलों की कीमतों ने बिगाड़ा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सब्जियां सस्ती, फलों की कीमतों ने बिगाड़ा बजट
विज्ञापन
बिलासपुर स्थित सब्जी की दुकान। संवाद
अनार 341 और रॉयल डिलीशियस सेब 372 रुपये किलो तक पहुंचा
अदरक 174 रुपये प्रति किलो, लहसुन 62 से 174 रुपये प्रति किलो
अंगूर के 211, प्लम के 223 से 248 रुपये तक के हैं दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गर्मियों जहां सब्जियों की भरपूर उपलब्धता से उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है, वहीं फलों की बढ़ती कीमतें लोगों की जेब पर भारी पड़ रही हैं। सब्जियों और फलों के दामों में बड़ा अंतर देखने को मिला है। कई सब्जियां 20 से 40 रुपये प्रति किलो के दायरे में हैं, जबकि कुछ फलों के दाम 300 रुपये प्रति किलो से भी ऊपर हैं।
सब्जियों में आलू 10 से 17 रुपये प्रति किलो, प्याज 25 से 27 रुपये, टमाटर 19 से 25 रुपये और खीरा 24 से 35 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। कद्दू 14 से 21 रुपये, बैंगन 28 से 35 रुपये, मूली 28 से 35 रुपये और शलजम 25 से 42 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध हैं। इससे आम रसोई का बजट फिलहाल संतुलित नजर आ रहा है। हालांकि कुछ हरी सब्जियों के दाम अब भी ऊंचे बने हुए हैं। शिमला मिर्च और पालक 42 से 56 रुपये प्रति किलो, जबकि हरी मिर्च 56 से 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। धनिया 125 से 181 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है, जो सामान्य उपभोक्ताओं के लिए महंगा साबित हो रहा है।
रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों और कंद वर्ग की सब्जियों ने भी महंगाई का असर दिखाया है। अदरक 155 से 174 रुपये प्रति किलो और लहसुन 62 से 174 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि बाहरी मंडियों से सीमित आपूर्ति और परिवहन लागत बढ़ने के कारण इन वस्तुओं के दाम ऊंचे बने हुए हैं। फलों के बाजार में महंगाई और ज्यादा दिखाई दे रही है। अनार 248 से 341 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है और यह सूची में सबसे महंगे फलों में शामिल है। अंगूर 186 से 211 रुपये, प्लम 223 से 248 रुपये, माल्टा 149 से 167 रुपये और खुमानी 124 से 149 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। मौसमी 124 से 136 रुपये और अमरूद 105 से 112 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सेब की कीमतों ने भी उपभोक्ताओं का ध्यान खींचा है। रॉयल डिलीशियस सेब का अधिकतम परचून भाव 372 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है, जबकि इसका न्यूनतम भाव 186 रुपये प्रति किलो है। केला 46 से 105 रुपये प्रति दर्जन और कीवी 50 से 58 रुपये प्रति फल के हिसाब से बिक रहा है।
विज्ञापन
व्यापारियों का मानना है कि गर्मी के मौसम में फलों की मांग बढ़ने और अधिकांश फलों के बाहरी राज्यों से आने के कारण कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर सब्जियों की पर्याप्त आवक होने से उनके दाम नियंत्रित बने हुए हैं। आने वाले दिनों में मानसून की दस्तक और नई फसलों की आवक के साथ बाजार में कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है। जिले के उपभोक्ताओं का कहना है कि सब्जियों के दाम नियंत्रित रहने से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन फलों की बढ़ती कीमतों ने घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।