फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   CHC hospital in bilashpur without doctor

बिना डॉक्टरों के चल रहा सीएचसी हरलोग, लोग परेशान

Tue, 15 Nov 2022 06:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
CHC hospital in bilashpur without doctor
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरलोग बिना डॉक्टरों के चल रहा है। इस सीएचसी में दो पद डॉक्टरों के स्वीकृत हैं, लेकिन पिछले एक महीने से वहां पर कोई भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं है। यहां पर इलाज करवाने के लिए आने वाले मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा रहा है। मरीजों को मजबूरन सिविल अस्पताल घुमारवीं या जिला अस्पताल बिलासपुर का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उप तहसील हरलोग की हजारों की आबादी सीएचसी हरलोग पर निर्भर करती है। किसी भी बीमारी के चलते लोग इसी पीएचसी का रुख करते हैं लेकिन डॉक्टरों का उपलब्ध न होना लोगों के लिए मुश्किलों भरा हो गया है। हरलोग में डॉक्टर उपलब्ध न होने के चलते यह सीएचसी सफेद हाथी साबित हो रहा है। अस्पताल में लोग उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन जब यहां पर डॉक्टर नहीं मिलता है तो लोग काफी उदास होकर दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करने को मजबूर हो रहे हैं। इस क्षेत्र से अन्य अस्पतालों को जाने के लिए बस के अलावा टैक्सी किराए पर लेनी पड़ रही है। जिस कारण लोगों के समय के साथ आर्थिक हानि हो रही है। इस क्षेत्र के लोग डॉक्टर उपलब्ध करवाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन पिछले करीब एक माह से डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पाया है। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. पुष्पेंद्र ने बताया कि सोमवार को ही सीएचसी हरलोग का दौरा किया है। जब तक वहां नए डॉक्टरों की तैनाती नहीं होती है तब तक नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर सप्ताह में दो-दो दिन वहां सेवाएं देंगे। जल्द ही नए डॉक्टरों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed