{"_id":"6220ffcb33412d380068cede","slug":"charas-smuggling-kingpin-arrested-rs-9-25-lakh-recovered-bilaspur-news-sml401417879","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस तस्करी का सरगना गिरफ्तार, 9.25 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस तस्करी का सरगना गिरफ्तार, 9.25 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
Charas smuggling kingpin arrested, Rs 9.25 lakh recovered
बिलासपुर। पुलिस ने चरस तस्करी के सरगना को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पद्म प्रकाश उर्फ प्रमोद पुत्र हरी बहादुर निवासी गांव डांग बाजार जिला तुलसीपुर नेपाल को दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित उसके निवास से पकड़ा।
पुलिस ने उसके पास से 9.25 लाख रुपये, तीन मोबाइल और चरस की पैंकिंग सामग्री भी बरामद की है। पद्म प्रकाश कुल्लू जिले से चरस का कारोबार कर रहा था। उसने आधा दर्जन लोगों को इस धंधे के लिए रखा था।
पुलिस ने बीती 27 फरवरी को दो किलो 416 ग्राम चरस के साथ कार सवार कुल्लू जिला की महिला और युवक को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने चरस लाभ सिंह पुत्र तेहलू राम निवासी गांव मयून तहसील भुंतर जिला कुल्लू से ली थी। उन्हें चरस चंडीगढ़ में पद्म प्रकाश उर्फ प्रमोद तक पहुंचानी थी।
विज्ञापन
इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सदर थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने 28 फरवरी को लाभ सिंह को कुल्लू से और 2 मार्च को पद्म प्रकाश को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।