फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   charas,Caught,two people

पौने दो किलो चरस के साथ दो युवक दबोचे

Sun, 26 Jul 2020 12:24 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
charas,Caught,two people
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट क्षेत्र के री-लिंक रोड के किनारे खड़ी एक कार से पुलिस की एसआईयू टीम ने शनिवार की सुबह में पौने दो किलो चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दो अन्य युवक मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे एसआईयू टीम गश्त पर थी। इस दौरान री-गांव के लिंक रोड के समीप गरामोड़ (कैंची मोड़) के पास सुनसान जंगल के किनारे एक पंजाब नंबर की कार खड़ी थी। पुलिस को देखकर कार सवार घबरा गए। एसआईयू टीम के पहुंचने से पहले ही पिछली सीट पर बैठे दो युवक कार का दरवाजा खोलकर जंगल की तरफ भाग गए। जबकि, चालक और उसके साथ बैठे एक अन्य युवक को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

दोनों ही साथियों के भागने को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिस पर कार की तलाशी ली गई तो डिक्की से 1.642 किलो चरस बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान शिवम मोगा(23) निवासी नामदेव नगर, जिला फाजिल्का (पंजाब) और अंकित शर्मा (22) पुत्र बालकृष्ण शर्मा निवासी ददाहू जिला सिरमौर के रूप में हुई। जबकि फरार अन्य दो युवक सिरमौर जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। इसके साथ ही पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से चरस खेप के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि यह चरस खेप कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय संजय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन जारी है। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed