{"_id":"62d2ee95b4b8cb04af4a1cce","slug":"charas-and-opium-recovered-from-car-parked-in-aiims-campus-bilaspur-news-sml415448174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स परिसर में खड़ी कार से 53.79 ग्राम चरस और 6.75 ग्राम अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स परिसर में खड़ी कार से 53.79 ग्राम चरस और 6.75 ग्राम अफीम बरामद
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने एम्स परिसर में एक कार से 53.79 ग्राम चरस और 6.75 ग्राम अफीम बरामद की है। कार में बैठा एक व्यक्ति मौके से भागने में कामयाब रहा, जबकि एक महिला को हिरासत में लिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि भागने वाला व्यक्ति एम्स में सफाई कर्मियों का ठेकेदार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार दोपहर को पुलिस का एक दल एम्स परिसर में गश्त कर रहा था। परिसर में एक कार खड़ी पाई गई। पुलिस दल जैसे ही कार के पास पहुंचा तो चालक सीट पर बैठा व्यक्ति एकदम दरवाजा खोलकर जंगल की तरफ भाग गया।
इसी कार में चालक सीट के साथ वाली सीट पर एक महिला बैठी पाई गई। इससे चालक के भागने का कारण पूछा तो वह घबरा गई और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। महिला ने अपने आपको हमीरपुर जिला का निवासी बताया। इसने भागने वाले व्यक्ति का नाम मनोज कुमार निवासी गांव बरोग डाकघर दयोली जिला बिलासपुर बताया। साथ ही बताया कि वह व्यक्ति एम्स में सफाई कर्मचारियों का ठेकेदार है। शक के आधार पर कार की तलाशी ली गई तो डैशबोर्ड से 53.79 ग्राम चरस और 6.75 ग्राम अफीम बरामद हुई। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। भागे हुए व्यक्ति की तलाश जारी है।