{"_id":"673603835509b6ae4f024905","slug":"challan-of-vehicles-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-126527-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ओवरलोडिंग पर पांच वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ओवरलोडिंग पर पांच वाहनों के चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं पुलिस का ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान जारी
40 सवारी की बसों में सवार थे ज्यादा बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में पुलिस की ओर से स्कूल बसों और निजी वाहनों में ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया है। वीरवार को पुलिस ने दो निजी बसों और तीन स्कूली वाहनों के ओवरलोडिंग के चालान काटे।
उपमंडल घुमारवीं के विभिन्न क्षेत्रों में ओवरलोडिंग की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। निजी बसों, मालवाहक वाहनों और स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जाती हैं। इससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। पुलिस द्वारा समय-समय पर किए गए अभियानों के बावजूद भी इस समस्या में कोई कमी नहीं आई है। वीरवार को हुए निरीक्षण के दौरान कुछ निजी बसों में 35-40 सवारियों की क्षमता थी, जबकि इन बसों में 50 से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं। वहीं, स्कूली वाहनों में भी क्षमता से अधिक छात्र सवार थे। पुलिस द्वारा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। इसके साथ ही पुलिस ने सभी निजी स्कूल बस चालकों को चेतावनी दी है कि यातायात नियमों की अवहेलना को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अभियान के तहत पुलिस लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
कोट्स
यातायात नियमों की अवहेलना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस और परिवहन विभाग लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है, लेकिन कुछ लोग निजी हितों के लिए लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। -चंद्रपाल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, घुमारवीं