फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chadha paper mill worker falls in tank, dies

चड्ढा पेपर मिल की टैंक में गिरा कर्मचारी, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chadha paper mill worker falls in tank, dies
मृतक धर्मेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। क्षेत्र की चड्ढा पेपर मिल के टैंक में एक कर्मचारी गिर गया। टैंक में केमिकल युक्त गंदा पानी था। युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आपसी समझौते के बाद परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने परिजनों को ढांढस बंधाया है।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दलकी निवासी धर्मेंद्र कुमार गंगवार (25) कोतवाली क्षेत्र की चड्ढा पेपर मिल में नौकरी करता था। धर्मेंद्र रविवार की सुबह करीब दस बजे फैक्टरी में काम कर रहा था। काम करने के दौरान वह एक टैंक के पास था। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और हालत खराब होने पर पैर फिसलने की वजह से वह केमिकल युक्त गंदे पानी के टैंक में गिर गया। युवक के टैंक में गिरते ही अन्य श्रमिकों ने शोर मचा दिया। प्रबंधतंत्र ने आनन-फानन में युवक को टैंक से बाहर निकलवाया और गंभीर हालत में रुद्रपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए बरेली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां शाम करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव उसके गांव पहुंचा। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी युवक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, गांव में परिजनों का फैक्टरी के प्रबंधतंत्र के बीच आपसी समझौता होने के बाद परिजनों ने युवक का शाम को अंतिम संस्कार कर दिया। फैक्टरी के मैनेजर चौधरी बालेंद्र सिंह ने बताया कि मामला निपट गया है। जबकि, कोतवाली पुलिस ने घटना के प्रति अनिभिज्ञता जताई है। युवक तीन बहनों का अकेला भाई और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed