फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Center withheld funds from Krasna Lab to defame the government: Ramlal

सरकार को बदनाम करने के लिए केंद्र ने रोकी क्रस्ना लैब की राशि : रामलाल

Fri, 12 Jan 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Center withheld funds from Krasna Lab to defame the government: Ramlal
- बोले, आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश कांग्रेस सरकार को निशाना बनाने के लिए चली चाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत देश के सभी सरकारी अस्पतालों में 133 स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क हो रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने हिमाचल के अस्पतालों में इन टेस्टों को कर रही क्रस्ना लैब को अपने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत दी जाने वाली राशि नहीं दी। इसी कारण प्रदेश के सभी अस्पतालों में क्रस्ना ने टेस्ट करना बंद किए हैं।

यह बात शुक्रवार को परिधि गृह बिलासपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की चाल है, ताकि आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश कांग्रेस सरकार पर दोष मढ़ कर उसे बदनाम किया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि वे अस्पतालों में इन टेस्टों को करवाने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था करें, ताकि प्रदेश के लोगों को इलाज संबंधी दिक्कत न हो। वहीं रामलाल ठाकुर ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के ये दोनों ही नेता अनर्गल बयानबाजी पर उतर आए हैं। नड्डा आपदा में राहत राशि देने की बात तो कर रहे हैं ,लेकिन बताएं कि रूटीन में प्रदेश को मिलने वाले पैसे के अतिरिक्त एक फूटी कौड़ी भी अधिक क्या केंद्र सरकार ने आपदा राहत के नाम पर हिमाचल प्रदेश को दी है। नड्डा व अनुराग 11 हजार मकान प्रदेश में दिए जाने का दावा कर रहे हैं। आंकड़े देकर बताएं कि यह मकान कहां हैं व 11 हजार मकानों को कितना पैसा दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर इशारा करते हुए कहा कि खेलो इंडिया तो लाओ, लेकिन खेल को बर्बाद न करो। रामलाल ठाकुर ने कहा कि एम्स के नाम पर भी भाजपा जमकर राजनीति कर रही है। तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह प्रदेश को एम्स न देते व स्व. वीरभद्र सिंह तब प्रदेश के मुख्यमंत्री न होते तो एम्स बिलासपुर में न खुलता। भाजपा के बड़े नेता तो इस एम्स को भी मंडी-हमीरपुर ले जाने की बातें करते थे। वहीं उन्होंने जिले के मंदिरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में ट्रस्ट बने, लेकिन भाजपा सरकार ने मंदिर ट्रस्टों को भंग किया। उन्होंने मांग की कि मार्कंडेय मंदिर, डियारा सेक्टर के हनुमान मंदिर, बाबा नाहर सिंह धौलरा मंदिर व व्यास गुफा को पुन: मंदिर ट्रस्ट के अधीन लाया जाए। पत्रकार वार्ता में श्याम लाल चौधरी, कुलदीप भड़ोल, सरवण सिंह ठाकुर व पवन ठाकुर भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed