फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Celebration of BJP's victory in Nadda's home district

Bilaspur News: भाजपा के जीत पर नड्डा के गृह जिले में जश्न का माहौल

Sun, 03 Dec 2023 06:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
Celebration of BJP's victory in Nadda's home district
- कार्यकर्ताओं ने कराया एक-दूसरे का मुंह मीठा
विज्ञापन

- जमकर की गई आतिशबाजी, आज निकालेंगे रैली
-सेमीफाइनल हारकर कर रेस से ही बाहर हुई कांग्रेस : त्रिलोक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के गृह जिला बिलासपुर में भी जश्न का माहौल है। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाने के साथ ही आतिशबाजी करके भाजपा की जीत पर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा, नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा जिंदाबाद जैसे नारे गूंजे। सोमवार को भी परिधि गृह से पार्टी कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी।
रविवार सुबह मतगणना शुरू होते ही भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल और जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान सहित अन्य पदाधिकारी भी वहां मौजूद रहे। सभी पार्टी कार्यालय में एलईडी स्क्रीन पर मतगणना के रुझान देखते रहे। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मतगणना के दौरान जैसे पलड़ा भाजपा के पक्ष में झुकता गया, कार्यकर्ताओं का जोश भी बढ़ता गया। दोपहर तक स्थिति काफी हद तक साफ होते ही आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाने की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को जाता है। भाजपा मध्य प्रदेश में जहां दोबारा सत्ता में लौट रही है, वहीं उसने कांग्रेस से राजस्थान और छत्तीसगढ़ छीने हैं। इतना ही नहीं, कांग्रेस इन चुनावों को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी कह रही थी। वह सेमीफाइनल हारकर इस रेस से ही बाहर हो गई। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि 2024 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर से रिकॉर्ड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर जिला के रहने वाले हैं। ऐसे में तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत बिलासपुर जिला के लिए भी बेहद खास है। इस खुशी में सोमवार को जिला मुख्यालय में रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, महामंत्री अशोक शर्मा, ज्योति, जिला परिषद अध्यक्ष विमला देवी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बेलीराम टैगोर और नगर परिषद उपाध्यक्ष कमल गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed