{"_id":"671e4736664b3dd2fc0f74db","slug":"celebrated-with-group-singing-dancing-and-solo-singing-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-125631-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: समूह गान, नृत्य और एकल गान से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: समूह गान, नृत्य और एकल गान से बांधा समां
Sun, 27 Oct 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के घाघस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे । स्कूल प्रबंधन
जिले भर के स्कूलों में आयोजित हुआ बाल मेला
-डिबेट, लेखन कला सहित हुई कई प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए पाठशाला स्तर पर रविवार को बाल मेला लगाया गया। इस दौरान डिबेट, समूह गान, नृत्य, एकल गान, लेखन कला, कुर्सी दौड़, योग, कविता पाठ, मटका फोड़, जलेबी दौड़ , बोरी दौड़, चम्मच दौड़ आदि स्पर्धा कराई गईं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे 9 और 10 अक्तूबर को होने वाले खंड स्तरीय बाल मेले में भाग लेंगे। बाल मेला एक ऐसा नवाचार है, जिसका शिक्षा के क्षेत्र में अद्भुत परिणाम देखने को मिलेगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाघस में कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में मंगरोट, नोग और घाघस स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। शुभारंभ एसएमसी प्रधान प्यार सिंह ने किया। एकल गायन में मंगरोट, समूहगान और समूह नृत्य में घाघस स्कूल के बच्चे पहले स्थान पर रहे। मेले में बच्चों ने घरेलू उत्पाद, चाट, गोल गप्पे, लस्सी का स्टॉल और संस्कृत वस्तु प्रदर्शनी लगाकर मेले की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर डाइट जुखाला से राकेश ठाकुर, स्कूल के सभी सदस्य मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में प्रधानाचार्य निर्मला ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। लेखन प्रतियोगिता में लवीश पहले और शुभम दूसरे स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में दीक्षांत ने बाजी मारी। एकल गान में कृतिका पहले, अनमोल दूसरे और आयुष तीसरे स्थान पर रहे। समूहगान में कर्ण व उसके दोस्त पहले, शुभम व उसके दोस्त दूसरे स्थान पर रहे। ग्रुप डांस में शाहिना व उसकी सहेलियां पहले, मानवी व उसकी सहेलियां दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह में बाल मेले में प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पनोह, टकरेड़ा, रोहिण स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। वाद विवाद प्रतियोगिता में रोहिण स्कूल के अनमोल, अनसिता पहले, पनोह की सारिका, कसिका दूसरे स्थान पर रहीं। एकल गान प्रतियोगिता में पनोह की कोमल पहले, टकरेड़ा की तनवी दूसरे स्थान पर रही। समूह नृत्य में टकरेड़ा की रुकशाना व सहेलिया पहले स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी में पनोह की शिल्पा, साक्षी पहले, टकरेड़ा के अजय, अरविंद दूसरे स्थान पर रहे। समूह गान में पनोह की कोमल व सहेलिया पहले स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर में पनोह के छात्र साहिल, टकरेड़ा की आईशा पहले स्थान पर रही। इस अवसर पर नीलम चंदेल, सोहन सिंह चंदेल, केसवानंद, रमेश कुमार एसएमसी प्रधान विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में बाल मेले का शुभारंभ एसएमसी प्रधान ज्योति धीमान ने किया। उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए कार्यक्रमों की प्रशंसा की। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पाठशाला प्रधानाचार्य जगदीप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहनाजट्टा में बाल मेले प्रधानाचार्य निर्मला चौहान की अध्यक्षता में मनाया गया। इसमें कल्लर, बेरी दड़ोला, कोठी स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़ भाग लिया। क्विज कंपटीशन में बैहना जट्टा के शिवम और अर्चना विजेता रहे। डिबेट में प्रथम स्थान अर्चना ने प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस कंपटीशन में साक्षी पहले, शिवन्या दूसरे और अनुष्का तीसरे स्थान पर रहीं। कविता प्रतियोगिता में हिमांशी पहले और जय श्री दूसरे स्थान पर रहीं।
राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला ऋषिकेश में बाल मेले का शुभारंभ पूर्व बीडीसी मेंबर अच्छरी देवी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकांकी, खिलौने वाला ने सभी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके साथ धोबन पानी जो चली, खाना पीना नंद लेनी ओ गमरिए, बंगडिय़ां गीत ने कार्यक्रम में समां बांध दिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाहड में बाल मेले में प्रधानाचार्य डॉ. रमेश जसवाल मुख्यातिथि रहे। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर रसील सिंह, वीरेंद्र कुमार, हरदयाल सिंह, रणधीर सिंह, उपासना रानी, एसएमसी अध्यक्ष राम कली आदि उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर की अध्यक्षता में बाल मेला लगा। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान गुरमेल, राजेश शर्मा, नीलम, शीला, वीना, रेणु, गुरदीप आदि उपस्थित रहे।
राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला भराड़ी में केंद्र स्तरीय बाल मेले में मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी निर्मला शर्मा ने शिरकत की। मेले में भराड़ी, लढयाणी, ढल्याणी कुठेड़ा (मरहाणा), भपराल, डूमैहर स्कूल के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। इसमें एकल में सोनल लढयाणी पहले, मिशिका दूसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी में तरुण लढयाणी पहले, भपराल से अर्श दूसरे स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर में आदविक पहले, चम्मच रेस में शिवांश कुठेडा पहले, आदविक दूसरे स्थान पर रहे। एकांकी और ग्रुप डांस में लढयाणी पहले, फैंसी ड्रेस में भराडी की मिशिका पहले स्थान पर रही। इस अवसर पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक जोगिंदर सिंह राव, केंद्रीय मुख्य शिक्षिका सीमा रानी, रमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला बल्लू बाणी में केंद्र स्तरीय बाल मेले की अध्यक्षता राकेश कुमार व संजीव कुमार ने की। बाल मेले में भगेड़, राहियां, पलथी, बल्लू बाणी के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर हिमाचल गौरव राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता लकेश चंदेल, जावेद इकबाल, बीना जगोता, एसएमसी प्रधान अंजना आदि उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में प्रबंधन समिति के मुख्य सलाहकार मेहर सिंह ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में दधोल, गाहर, कलरी स्कूल के बच्चों नेे हिस्सा लिया। कुर्सी दौड़ में गाहर, समूह गान में कलरी स्कूल के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया। एकल गान में शिवानी, भाषण प्रतियोगिता में पीयूष, ग्रुप डांस तीनों में दधोल स्कूल के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश भारद्वाज, उप प्रधानाचार्य डॉ. तिलक धर्माणी, एसएमसी प्रधान रामस्वरूप भारद्वाज, जगन्नाथ, विजय कुमार, बलदेव कुमार आदि उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में डुमैहर, लौहट, लेहडी सरेल, भदसीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जिनमें पानी पुरी, फ्रूट चाट, चाय, बिस्किट प्रमुख थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दयोथ में बाल मेला प्रधानाचार्य अनीता कुमारी की अध्यक्षता में मनाया गया। छात्रों में समूह गान में एकम प्रीत, सिमरन, सचिन, नवदीप, अंश प्रीत पहले स्थान पर रहे। छात्राओं में जशन प्रीत, जस प्रीत कौर, जममिन पहले स्थान पर रही। कुर्सी दौड़ में गुड़िया प्रथम रहीं। एकल गान में मनजोत पहले स्थान पर रहे। इस अवसर पर अध्यापक, अभिभावक उपस्थित रहे।