फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   CCTV cameras have weak vision, drug mafia has fun

Bilaspur News: सीसीटीवी कैमरों की नजर कमजोर, बच रहे माफिया

Fri, 06 Dec 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 06 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras have weak vision, drug mafia has fun
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन


-पुराना एनएच अपराधियों के भागने के लिए बना सुरक्षित मार्ग
- कुड्डी से नशा माफिया ने चोरी की कार, बिनौला पंचायत में कच्चे रास्ते पर छोड़ी
-घागस चौक पर लगे सीसीटीवी रिकॉर्ड में नहीं हो पाई कार ले जाने वाले की पहचान

सरोज पाठक
बिलासपुर। ग्राम पंचायत कुड़ी में कार चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में एक और मामला सामने आया, जिसमें कुड्डी पंचायत से नशा माफिया से जुडे़ शातिरों ने एक कार चोरी कर ली। कार को घागस चौके से बिनौला पंचायत के बिनौला गांव तक शातिर लेकर गए। बताया जा रहा है कि शातिर वहां नशे की सप्लाई लेने गए थे। लेकिन जब वो कार लेकर वापस आ रहे थे तो सड़क कच्ची होने के कारण कार रास्ते में फंस गई। इसके बाद शातिरों ने कार वहीं छोड़ी और वहां से पैदल निकल गए।
इस घटना ने पुराने हाईवे पर घागस चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की खामियों को उजागर किया है। पुराने चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर स्थित घागस चौक के सीसीटीवी कैमरे की गुणवत्ता बेहद खराब है। रात की गतिविधियां इसमें रिकॉर्ड तो होती हैं, लेकिन इनका विजन कमजोर होने के कारण कोई भी गतिविधि साफ नहीं दिखती है। किरतपुर-मनाली फोरलेन बनने के बाद पुराना हाईवे सुनसान हो गया है, जो नशे के गिरोह और अन्य अपराधियों के लिए सुरक्षित रास्ता बन चुका है। सूत्रों के अनुसार हालिया मामले में नशे से जुड़े एक गिरोह ने कुड्डी पंचायत से कार चोरी की। चोरी के बाद चोर बिनौला पहुंचे, जहां उन्होंने नशे की सप्लाई ली। वापसी में कच्चे रास्ते की खराब हालत के चलते कार वहां फंस गई। मजबूरन चोर कार छोड़कर अली खड्ड के रास्ते पैदल ही कुड्डी लौट गए। कार मालिक ने बरमाणा पुलिस में कार चोरी की शिकायत दी। उसके बाद पता चला कि कार बिनौला के कच्चे रास्ते पर लटकी है। ग्रामीणों की मदद से उसे वहां से निकाला गया। पुलिस ने घागस चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली, लेकिन घटिया गुणवत्ता के कारण कार के अंदर बैठे शातिरों की पहचान करना संभव नहीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता बेहतर होती, तो चोरों को तुरंत पकड़ा जा सकता था। पुलिस प्रशासन से मांग की कि कैमरों को उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों से बदला जाए और सुरक्षा को और मजबूत किया जाए।
विज्ञापन

कोट
इस घटना की जानकारी नहीं थी, न ही घागस में लगे सीसीटीवी की गुणवत्ता को लेकर अब तक कोई शिकायत मिली है। लेकिन अब पूरा मामला ध्यान में आ गया है। मैं खुद सीसीटीवी की जांच करूंगा और अगर रात की घटनाएं साफ रिकॉर्ड नहीं होंगी तो इसके लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। लोगों से भी आग्रह है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप धवल, एसपी बिलासपुर

संवाद

सीसीटीवी कैमरों के कमजोर विजन ने बढ़ाई बरमाणा क्षेत्र में नशा माफिया की हिम्मत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed