फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   caught fire in unused petol tank, six persons injured

पेट्रोल का अनुपयोगी टैंक उखाड़ने के दौरान लगी आग, छह लोग झुलसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
caught fire in unused petol tank, six persons injured
बिलासपुर (रामपुर)। नगर में हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप के पास अनुपयोगी खाली टैंक को उखाड़ने के वक्त कटिंग मशीन से नट बोल्ट काटने के दौरान अचानक आग लग गई। हादसे में पेट्रोल पंप के छह कर्मचारी और मजदूर झुलस गए। आननफानन में कर्मचारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पंप के कर्मचारियों ने निजी संसाधनों के जरिये आग पर काबू पा लिया। वहीं, आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक स्थिति पर काबू पा लिया गया था। अग्निशमन अधिकारी ने कटिंग मशीन प्रयोग के दौरान निकली चिंगारी के टैंक में अवशेष तेल के संपर्क में आने से आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी विवेक कुमार अग्रवाल का केमरी तिराहे के पास नैनीताल हाईवे किनारे इंडियन ऑयल कंपनी का पेट्रोल पंप है। पंप कर्मियों के अनुसार पंप के पास ही पेट्रोल का एक पुराना टैंक है, जो बीते करीब दो साल से बंद होने के कारण अनुपयोगी हो गया था। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे कुछ पंप कर्मी मजदूूरों की मदद से जमीन से टैंक को उखाड़ने का प्रयास कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कटिंग मशीन से टैंक के ढक्कन के नट बोल्ट को काटा जा रहा था कि अचानक टैंक के अंदर बनी गैस ने तेज धमाके साथ आग पकड़ ली। इस दौरान काम करने वाले कर्मचारी और मजदूर दिनेश कुमार (35), तेजपाल सिंह (35), चंद्रसेन (36), प्रेमशंकर (32), अर्जुन (31), ओमप्रकाश (34) आग और धमाके के दौरान निकले मलबे में घायल व झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। पंप पर काम करने वाले कर्मियों ने झुलसे मजदूरों की चीख पुकार सुनकर पंप पर मौजूद आग बुझाने के संसाधनों से आग को बुझाना शुरू कर दिया। इस दौरान हाईवे से गुजरने वाले लोगों की भी भीड़ लग गई। आननफानन में पंप स्वामी और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड और पंप स्वामी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक कर्मचारी आग पर काबू पा चुके थे। बाद में दमकल कर्मियों ने भी आग लगने के कारणों की जांच की। घायलों को आननफानन में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। एक कर्मचारी को हालत गंभीर होने के चलते रुद्रपुर के अस्पताल भेज दिया गया। पंप स्वामी का कहना है कि टैंक काफी समय से बंद और खाली था, इसलिए गैस बन गई थी। हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है और घायलों की स्थिति ठीक है।
विज्ञापन

00
पेट्रोल पंप के पास ही एक अनुपयोगी टैंक था। उसे निकालते समय रगड़ होने से आग लग गई, क्योंकि पेट्रोल के टैंक में पेट्रोल के अवशेष रहे होंगे। हमारी टीम मौके पर पहुंची थी और देखा था। पंप स्वामी से भी जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंकुश मित्तल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed