फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   case,return,neeraj bharti

नीरज भारती से देशद्रोह का मुकद्दमा हटाने के लिए युकां ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Sun, 28 Jun 2020 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
case,return,neeraj bharti
देशद्रोह का मुकद्दमा हटाने के लिए झंडूता एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजने जाते युका? - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई (बिलासपुर)। केंद्र सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने वाली तानाशाह सरकार है। यह बात प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अब्दुल खलिक ने रविवार को झंडूता एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम झंडूता को सौंपते हुए कही। युवा कांग्रेस ने भेजे गए पत्रक में नीरज भारती दर्ज देशद्रोह के मुकदमे को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्रिक व्यवस्थाओं के अंतर्गत चुन सत्ता में बैठी सामन्तवादी मोदी सरकार अब देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने के लिए दीमक की तरह डटी हुई है। कहा कि लोकतंत्र की सजग प्रहरी व सरकार में विपक्षी पक्ष की सार्थक आवाज और आलोचना को देशद्रोही बताकर उसे दबाने में लगी हुई है।
विज्ञापन

खालिक ने कहा कि केंद्र की सामंतवादी व तानाशाही सोच का ही परिणाम है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज भारती द्वारा केंद्र सरकार के काम की सार्थक और सही आलोचना को देशद्रोह बताकर उन पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने झंडूता के एसडीएम के माध्यम से एक ज्ञापन राज्यपाल हिमाचल प्रदेश को देते हुए मांग की है कि नीरज भारती पर दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुधीर कुमार सुमन, पुर्व जिला परिषद विजय कौशल, लोकसभा युवा कांग्रेस हमीरपुर के महासचिव लोकेश जोशी, झंडूता युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष जादेव खान, कार्तिक चंदेल, नीतीश, पंकज, अतुल शर्मा, आशीष सुमन, जितेन्द्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed