फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Case registered against protesting 60 youths

सेना की भर्ती रद्द होने के बाद प्रदर्शन करने वाले 60 युवाओं पर केस दर्ज

Fri, 17 Jun 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Case registered against protesting 60 youths
बिलासपुर। सेना भर्ती रद्द होने पर गुस्साए युवाओं को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी करीब 60 युवाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग भी जाम किया था। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर वीडियो फुटेज, फोटो और अन्य माध्यमों से प्रदर्शनकारी युवाओं की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को सेना की पुरानी भर्तियों को रद्द करने के बाद आक्रोशित कुछ युवाओं ने बिलासपुर कॉलेज चौक पर चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया था। युवाओं ने करीब पांच मिनट तक राजमार्ग पर बैठ कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जमा लगाने के बाद आक्रोशित युवा रैली की शक्ल में उपायुक्त कार्यालय तक गए, वहां भी नारेबाजी की। बाद में सर्किट हाउस के परिसर में भी नारेबाजी कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया था। पुलिस ने अब इन युवाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि बिना इजाजत प्रदर्शन करने और राजमार्ग को जाम करने वाले करीब 60 अज्ञात युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed