फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   car fell in valley four injured

50 फीट गहरी खाई में गिरी टैक्सी, बच्चे समेत चार घायल

Wed, 07 Apr 2021 10:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
car fell in valley four injured
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 205 पर जामली के पास बुधवार सुुबह मनाली से दिल्ली जा रही टैक्सी 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें दंपती, बच्चे सहित टैक्सी चालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बुधवार सुबह टैक्सी नंबर एचपी 01एम 5055 में दंपती और बच्चा मनाली से दिल्ली जा रहे थे। चंडीगढ़-मनाली एनएच पर जामली के पास टैक्सी 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने घायलों को खाई से बाहर निकाला और क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर उपचार के लिए पहुंचाया। हादसे में चार लोगों को चोटें आई हैं। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एएसपी अमित शर्मा ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed