{"_id":"642d6701813286bfbc01af3b","slug":"car-driver-arrested-with-530-grams-of-charas-bilaspur-news-c-19-1-111957-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कार चालक 530 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कार चालक 530 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की आगामी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर पुलिस टीम ने कार चालक को 530 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम लखनपुर क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी बिलासपुर की तरफ से आ रही एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया। कार में केवल कार चालक ही मौजूद था। पुलिस ने उसे पहचान पत्र दिखाने को कहा, जिस पर वह घबरा गया। इसके बाद वह पुलिस से बहसबाजी करने लगा। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सीट के नीचे से एक लिफाफा मिला। इसके अंदर से 530 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान टैहल सिंह निवासी गांव टिक्कर डाकघर कसलादी तहसील भूंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।