{"_id":"61d33ddc14a02a71763059fe","slug":"campus-interviews-in-iti-bilaspur-on-6-and-7-january-bilaspur-news-sml395587067","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर आईटीआई में कैंपस इंटरव्यू 6 व 7 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर आईटीआई में कैंपस इंटरव्यू 6 व 7 जनवरी को
विज्ञापन
बिलासपुर। मैसर्ज एल्केम लेबोरेट्रीज लिमिटेड बद्दी ट्रेनी ऑपरेटर के 15 नियमित पदों के लिए 6 जनवरी को सुबह 10 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में करेगी। जबकि, मैसर्ज अग्रवाल स्टील प्राइवेट लिमिटेड ग्वालथाई बिलासपुर मशीन ऑपरेटर के 20 पदों के लिए 7 जनवरी को दोपहर 12 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में करेगी।
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि मैसर्ज एल्केम लेबोरेट्रीज लिमिटेड बददी ने ट्रेनी ऑपरेटर के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 2019 से 2021 के बीच टेक्निकल ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा और आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी है। चयनित होने वाले युवा को 2 लाख रुपये सालाना का सैलरी पैकेज दिया जाएगा।
मैसर्ज अग्रवाल स्टील प्राइवेट, लिमिटेड, ग्वालथाई बिलासपुर द्वारा 20 पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आईटीआई फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर एवं अन्य टेक्निकल ट्रेड पास तथा आयु सीमा 19 से 35 वर्ष रखी गई है। चयनित उम्मीदवार को 9000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रहने की सुविधा कंपनी की तरफ से दी जाएगी।