{"_id":"6a4673acb6d2cca1b105b9c8","slug":"campus-interview-in-ghumarwin-on-july-10-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-162928-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में कैंपस इंटरव्यू 10 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में कैंपस इंटरव्यू 10 जुलाई को
विज्ञापन
वेल्डर-फिटर के 80 पदों पर होगी भर्ती
10वीं, 12वीं और आईटीआई पास अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग
17 हजार रुपये तक वेतन और आवास सुविधा मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 10 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि साक्षात्कार सुबह 10 बजे शुरू होगा। भर्ती प्रक्रिया एम/एस जीएमपी टेक्निकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और केएम इंटरप्राइजेज की ओर से संचालित की जाएगी।
कंपनियां वेल्डर और फिटर के 80 पदों पर भर्ती करेंगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं अथवा संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 15,095 से 17,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ उपस्थिति भत्ता और आवास सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। नियुक्ति पंजाब, बद्दी-बरोटीवाला, नालागढ़, जम्मू, पांवटा साहिब, हरिद्वार और देहरादून स्थित औद्योगिक इकाइयों में की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड (एक्स-10), आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, बायोडाटा तथा अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) साथ लेकर निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-222450 या नियोक्ता के मोबाइल नंबर 98050-05262 और 88942-45555 पर संपर्क किया जा सकता है।