फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Call to imbibe the ideas of the constitution maker

Bilaspur News: संविधान निर्माता के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान

Mon, 14 Apr 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Call to imbibe the ideas of the constitution maker
घुमारवीं में आंबेडकर जंयती के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोग। स्रोत: संयुक्
एसडीएम कार्यालय घुमारवीं में मनाई गई डॉ.आंबेडकर जयंती
विज्ञापन

तहसीलदार दीनानाथ की अध्यक्षता में सामाजिक समरसता का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को एसडीएम कार्यालय घुमारवीं के सभागार में समारोह हुआ,
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद वक्ताओं ने डॉ.आंबेडकर के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक न्याय की दिशा में उनके प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि बाबा साहेब ने समता, स्वाभिमान और शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का मुख्य आधार बनाया। अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार दीनानाथ ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में शिक्षा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन किए। उन्होंने उपस्थित लोगों से डॉ. आंबेडकर के सिद्धांतों को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉक्टर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अंत में सभी लोगों ने सामाजिक समरसता, समानता और न्याय पर आधारित समाज निर्माण का संकल्प लिया, ताकि डॉ. आंबेडकर के सपनों का भारत साकार किया जा सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

घुमारवीं में आंबेडकर जंयती के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोग। स्रोत: संयुक्

घुमारवीं में आंबेडकर जंयती के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोग। स्रोत: संयुक्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed