फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cadets learned naval skills and demonstrated their prowess in sports at the NCC camp.

Bilaspur News: एनसीसी शिविर में कैडेट्स ने सीखे नौसैनिक के कौशल, खेलों में दिखाया दमखम

Sun, 19 Jul 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Cadets learned naval skills and demonstrated their prowess in sports at the NCC camp.
एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के दौरान शूटिंग रेंज में कैडेट्स। स्रोत: एनसीसी
पांचवें दिन योग, तकनीकी प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों पर रहा जोर
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने अनुशासन व स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। डीएवी बिलासपुर में चल रहे नौसैनिक एनसीसी के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-235) के पांचवें दिन कैडेट्स ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ विभिन्न प्रशिक्षण एवं खेल गतिविधियों में भाग लिया। दिन की शुरुआत योग और शारीरिक व्यायाम से हुई, जिसमें कैडेट्स ने शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा विकसित करने का अभ्यास किया। इसके बाद आयोजित शिप मॉडलिंग प्रशिक्षण सत्र में कैडेट्स को नौसैनिक जहाजों की संरचना, उनकी कार्यप्रणाली और मॉडल निर्माण की मूलभूत तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स में तकनीकी समझ, रचनात्मक सोच और व्यावहारिक कौशल का विकास करना रहा। शिविर में सहायक जिला शारीरिक अधिकारी अनिल गुलेरिया ने अतिथि वक्ता के रूप में कैडेट्स को संबोधित करते हुए शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और नियमित व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और अनुशासित जीवनशैली सफलता की मजबूत नींव है। उन्होंने कैडेट्स से समय की पाबंदी और स्वस्थ आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।


सायंकालीन सत्र में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए खेल प्रतिभा, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। कमांडिंग अफसर कमांडर सज्जन कुमार ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता और राष्ट्र सेवा की भावना का विकास करना है। उन्होंने कहा कि शिविर की प्रत्येक गतिविधि कैडेट्स के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही कैडेट्स से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और अनुभव को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed