फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cadets did boating in Gobind Sagar Lake

Bilaspur News: कैडेट्स ने गोबिंद सागर झील में किया नौकायान

Tue, 10 Oct 2023 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
Cadets did boating in Gobind Sagar Lake
-कंदरौर स्कूल में रैली निकाल कर लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनसीसी नेवल यूनिट के नौकायान प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कैडेट्स ने गोबिंद सागर झील में लुहणू मैदान से कंदरौर तक 30 किलोमीटर सफर तय किया। कैडेट्स ने कंदरौर में जल संरक्षण रैली निकालकर लोगों को पानी के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

कैडेट्स ने तीसरे दिन की दिनचर्या तीन किलोमीटर दौड़ और शारीरिक व्यायाम से की। इसके बाद सुबह 9:00 बजे कैडेट्स गोबिंद सागर झील में तीन सेलिंग बोट, दो रेस्क्यू बोट और एक सेफ्टी बोट लेकर कंदरौर के लिए नौकायान करते हुए रवाना हुए। प्रशिक्षकों की देखरेख में कैडेट्स ने नौकायान की बारीकियां भी सीखीं। दो दिन लगातार नौकायान करने के बावजूद कैडेट्स भारी उत्साह और भरपूर आत्मविश्वास से भरे रहे। इसके बाद कैडेट्स ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर के किनारे अपना पड़ाव डाला। स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों की ओर एनसीसी कैडेट्स का स्वागत किया और उसके बाद सभी कैडेट्स ने स्कूल प्रांगण में दोपहर का भोजन ग्रहण किया। कैडेट्स ने जल संरक्षण जागरुकता रैली निकालकर हाथों में स्लोगनों और नारों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को समझाने का प्रयास किया कि जल को बचाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि आज हम आवश्यकता से अधिक जल का दोहन कर रहे हैं। कमान अधिकारी कमांडर डॉक्टर देवाशीष गुहा ने कहा कि सभी कैडेट्स समाज को जागरुक करें। अगर जल की बर्बादी नहीं रोकी तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे। रैली के उपरांत सभी बोट वापस लुहणू मैदान के लिए रवाना हुईं। इस दौरान एएनओ सब लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश कुमार जमवाल, मुख्य अनुदेशक भरत भूषण, पीओ अनिल शर्मा, मनीष ठाकुर, राजेश कुमार, संजीव कुमार, विक्रम, ओम प्रकाश, बीडी दास, जीसीआई अंकिता, एएनओ केवल सिंह, सीटीओ अब्दुल मजीद, नर्सिंग ऑफिसर अमित कुमार, शिप मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर अमित ठाकुर और नौ सेना यूनिट एनसीसी बिलासपुर के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed