{"_id":"659944be4bb5215e7507040f","slug":"cabinet-minister-dharmani-will-lay-the-foundation-stone-of-mazdoor-sadan-in-kyari-village-today-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-11284-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कैबिनेट मंत्री धर्माणी आज क्यारी गांव में रखेंगे मजदूर सदन की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कैबिनेट मंत्री धर्माणी आज क्यारी गांव में रखेंगे मजदूर सदन की आधारशिला
विज्ञापन
- विभिन्न पंचायतों में सरकार घर द्वार कार्यक्रम का करेंगे प्रचार-प्रसार
-मंगलवार को अधिकारियों के साथ करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी आज अपने गृह क्षेत्र घुमारवीं पहुंचेंगे। मंत्री सुबह 11:00 बजे क्यारी गांव में मजदूर सदन की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वह 11:30 बजे नॉप्स पब्लिक स्कूल घुमारवीं में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5:00 बजे मंत्री घुमारवीं विकासखंड की विभिन्न पंचायतों का दौरा करेंगे। सोमवार को सुबह 11:00 बजे ग्राम पंचायत हंबोट और दोपहर 1:30 बजे ग्राम पंतेहड़ा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा किए कार्यों का प्रचार-प्रसार करेंगे। मंगलवार को 10:30 बजे मंत्री बचत भवन बिलासपुर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे ग्राम पंचायत अवारी और 2.30 बजे ग्राम पंचायत पनोह में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा किए कार्यों का प्रचार-प्रसार करेंगे। बुधवार को सुबह 11:00 बजे ग्राम पंचायत संडियार और दोपहर 2:00 बजे ग्राम पंचायत छत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा किए कार्यों का प्रचार-प्रसार करेंगे।