फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   by pass will ready by april end saya minister

Bilaspur News: घुमारवीं पुल से मेला मैदान के बीच बाईपास अप्रैल में होगा तैयार

Fri, 19 Jan 2024 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
by pass will ready by april end saya minister
- शहर में लगने वाले जाम से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन

- मंत्री राजेश धर्माणी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)।

घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से मेला मैदान तक बन रहा बाईपास अप्रैल तक तैयार हो जाएगा। इसके बनने से शहर में लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।
इस बाईपास का निर्माण मार्च 2022 में शुरू हुआ था, जिसमें करीब डेढ करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च हो चुकी है। लेकिन अभी तक यह बाईपास पैदल चलने तक लायक भी नहीं बना है। बीच में इसका काम बंद होने गया था, अब फिर इसका काम शुरू हुआ है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। बात दें कि बाईपास के बनने से तहसील परिसर की ओर जाने वाले वाहनों को भीड़ भाड़ वाले बाजार से नहीं गुजराना पड़ेगा। इसके अलावा तहसील परिसर के साथ बनाई गई करीब एक करोड़ रुपये की पार्किंग का लाभ भी लोगों को मिलना जल्द शुरू हो जाएगा। लोग पार्किंग स्थल तक वाहन ले जाने के लिए बाईपास का प्रयोग करेंगे। साथ पुलिया का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। बाईपास का कार्य अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। ग्रीष्मोत्सव में लोग इस सडक़ का उपयोग कर पाएंगे।

कोट्
सीर खड्ड पुल से लेकर मेला ग्राउंड तक बाईपास निर्माण को जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए हैं । इसे ग्रीष्मोत्सव तक आवागमन के लिए तैयार कर लिया जाएगा।
राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed