फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal News Patients were being treated on fake prescriptions in Bilaspur AIIMS one arrested

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर एम्स में फर्जी पर्ची पर हो रहा था मरीजों का इलाज, एक व्यक्ति दबोचा

Fri, 07 Feb 2025 12:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:06 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर में सुरक्षा कर्मियों ने एक व्यक्ति को 19 फर्जी पर्चियों के साथ पकड़ा है। 

विज्ञापन
Himachal News Patients were being treated on fake prescriptions in Bilaspur AIIMS one arrested
एम्स बिलासपुर (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एम्स बिलासपुर में फर्जी पर्चियां बना कर मरीजों को उपचार दिलाने का भंडाफोड़ हुआ है। एम्स के सुरक्षा कर्मियों ने एक व्यक्ति को 19 फर्जी पर्चियों के साथ पकड़ा है। दरअसल, पहले एम्स के कर्मचारियों को ओपीडी काउंटर में मरीज के पास से एक फर्जी पर्ची मिली। फर्जी पर्चियां बनाने का शक होने पर सुरक्षा कर्मियों को ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद एक दिन एम्स परिसर में एक व्यक्ति पर्चियों के साथ दिखा। सुरक्षाकर्मियों ने जांच की तो वह फर्जी पाई गई।

विज्ञापन


सॉफ्टवेयर नहीं चलने से इन दिनों एम्स में ऑफलाइन ही पर्चियां बनाई जा रही हैं। इसी का फायदा उठाकर व्यक्ति फर्जी पर्चियां बनाकर ओपीडी में मरीजों का उपचार कराने की कोशिश में लगा हुआ था। लेकिन ऑफलाइन पर्चियों पर एम्स की ओर से नंबर भी डाले जा रहे थे, जो फर्जी पर्चियों पर नहीं थे। इसी वजह से फर्जी पर्चियां बनाने का का मामला खुल गया। एम्स के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि फर्जी पर्चियां बनाकर व्यक्ति क्या लाभ ले रहा था।
विज्ञापन


आरोपी एम्स के बाहर एक मेडिकल स्टोर में काम करता है। शिकायत में एम्स के सुरक्षा प्रभारी एवं सहायक प्रोफेसर लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. भूपेंद्र यादव ने शिकायत में बताया है कि 1 फरवरी को ओपीडी काउंटर पर एक फर्जी पर्ची पकड़ी। 3 फरवरी की शाम को सुरक्षाकर्मियों ने एक व्यक्ति को 19 पर्चियों के साथ पकड़ा है। उन्हें कार्यालय में बुलाया तो सारी पर्चियां फर्जी पाई गईं। व्यक्ति ने अपना नाम मनीष बताया और कहा की वह एम्स के पास ही एक मेडिकल स्टोर में काम करता है। उसने बताया कि फर्जी पर्चियां खुद बनाई हैं। उसने गलती मानी और माफी मांगने लगा। इसके बाद बुधवार को उस मेडिकल स्टोर का मालिक भी कार्यालय में आया। उसने भी माना कि पर्चियों के साथ पकड़ा गया व्यक्ति उसी के मेडिकल स्टोर में काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ सबूत मिलने पर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी- शिव चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed