{"_id":"6904a3f10f3643074904e801","slug":"business-class-conference-will-be-held-in-ghumarwin-tomorrow-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-147441-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में कल होगा व्यापारी वर्ग सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में कल होगा व्यापारी वर्ग सम्मेलन
Fri, 31 Oct 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों की समस्याओं पर होगी विस्तृत चर्चा
संवेदना संस्था कर रही सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर रविवार को व्यापारी वर्ग सम्मेलन का होने जा रहा है। यह सम्मेलन संवेदना संस्था घुमारवीं करा रही है। इसका उद्देश्य व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना है।
संवेदना संस्था के पदाधिकारी विशाल नड्डा ने बताया कि सम्मेलन सुबह 10:30 बजे जगन पैलेस में होगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष सुमित ठाकुर बतौर मुख्यातिथि और सचिव राजेंद्र सोनी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में स्थानीय व्यापारियों को आ रही समस्याओं व अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसमें प्रमुख रूप से ऑनलाइन व्यापार से स्थानीय बाजार को हो रहे नुकसान, फेरीवालों द्वारा बिना बिल के गांव-गांव जाकर सामान बेचने की प्रवृत्ति और सरकारी नीतियों के चलते बढ़ती व्यावसायिक जटिलताओं जैसे विषय शामिल रहेंगे। नड्डा ने बताया कि स्थानीय व्यापारी हमेशा सरकार के साथ खड़े रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार की ओर से व्यापारी वर्ग के लिए कोई ठोस राहत नहीं दी जा रही है। उल्टा नए-नए कानूनों और नियमों के माध्यम से व्यापारियों पर बोझ बढ़ाया जा रहा है, जिससे छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस परिचर्चा के माध्यम से न केवल व्यापारियों की आवाज सरकार तक पहुंचाई जाएगी बल्कि भविष्य की रणनीति भी तैयार की जाएगी, ताकि व्यापारी वर्ग को समान अवसर मिल सकें और वे आने वाले समय की चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें। संस्था ने सभी दुकानदारों, व्यापारी वर्ग और संबंधित संगठनों से अपील की है कि वे इस परिचर्चा में सक्रिय रूप से भाग लें और इसे सफल बनाएं।