{"_id":"605e22e68ebc3e8c9376b2d7","slug":"bus-service-resume-bilaspur-news-sml3656275166","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम चार बजे के बाद दिल्ली, हरिद्वार और चंडीगढ़ बस सेवा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम चार बजे के बाद दिल्ली, हरिद्वार और चंडीगढ़ बस सेवा बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। किसान आंदोलन के कारण शुक्रवार को बिलासपुर से दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब की बस सेवा शाम चार बजे तक बंद रही। इसके बावजूद बस अड्डा बिलासपुर में सवारियों का कोई हुजूम देखने को नहीं मिला। कोरोना के चलते लोग घरों से कम ही निकले। जिले में किसान आंदोलन का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला।
शुक्रवार सुबह से शाम 4 बजे तक बाहरी राज्यों के लिए बस सेवा बंद रही। शाम चार बजे के बाद चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए बसें भेजी गईं। जिले की सब्जी मंडी में सब्जियों की सप्लाई भी समय पर पहुंची। शहर की दुकानों में दूध और ब्रेड की सप्लाई पर भी कोई असर नहीं पड़ा। दुकानदारों सतीश, राजू, नवीन राठौर, सोनू, सुमन, भगत राम, अश्वनी ने कहा कि दुकानों पर दूध, सब्जी और ब्रेड की सप्लाई शुक्रवार सुबह समय पर पहुंची।
सहायक बस अड्डा प्रभारी बिलासपुर संजय चंदेल ने बताया कि शुक्रवार को शाम चार बजे तक दिल्ली और अन्य राज्यों के लिए बस सेवाएं बंद रहीं। चार बजे के बाद चंडीगढ़, दिल्ली और हरिद्वार के रूट बहाल कर दिए गए। कहा कि पूरा दिन बस अड्डा पर कोई सवारी बाहरी राज्यों को जाने के लिए नहीं पहुंची। सभी 4 बजे के बाद ही बस अड्डे में आए, जिन्हें समय पर बस सुविधा मिली।