{"_id":"68fe0e62dc32c1afbb099026","slug":"bus-service-on-markandeya-shimla-via-sikroha-tepra-shimla-route-stopped-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-147123-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मार्कंडेय-शिमला वाया सिकरोहा, टेपरा–शिमला रूट पर बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मार्कंडेय-शिमला वाया सिकरोहा, टेपरा–शिमला रूट पर बस सेवा बंद
Sun, 26 Oct 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
चालक, परिचालक की कमी के कारण दोनों रूटों पर बस सेवा अस्थायी रूप से बंद
यात्रियों सहित छात्रों, मरीजों और कामकाजी लोगों को हो रही दिक्कत
सिकरोहा पंचायत और आसपास के लोगों को भारी कठिनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की सरकारी बस सेवाएं मार्कंडेय से शिमला वाया सिकरोहा और टेपरा से शिमला रूट पर अस्थायी तौर पर बंद हैं। इस वजह से स्थानीय लोग, कामकाजी और छात्र यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है।
इस गंभीर समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्य प्रेम ठाकुर ने निगम से सवाल उठाया कि इन महत्वपूर्ण रूटों पर बस सेवा क्यों बंद की गई है और इसे जल्द बहाल किया जाए। पहले मार्कंडेय–शिमला वाया सिकरोहा बस सुबह 5:45 बजे मार्कंडेय से रवाना होती थी और दोपहर 3:45 बजे शिमला से लौटती थी। वहीं, टेपरा–शिमला बस भी नियमित रूप से यात्रियों को शिमला पहुंचाती थी। अब दोनों रूट पर बसें नहीं चलने से यात्रियों को शिमला जाने में कठिनाई हो रही है। जिला परिषद सदस्य ने बस सेवा बहाल करने की मांग की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय और आईटीआई में पढ़ने वाले छात्र, अस्पताल जाने वाले मरीज और कामकाजी लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि बसों का रूट बंद होने का मुख्य कारण चालकों और परिचालकों की कमी और पर्याप्त सवारियों का न होना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जैसे ही स्टाफ की स्थिति सुधरेगी और रूट पर पर्याप्त सवारी होंगी, मार्कंडेय–शिमला वाया सिकरोहा और टेपरा–शिमला रूट की बस सेवाएं दोबारा शुरू कर दी जाएंगी। स्थानीय लोग और छात्र प्रशासन से उम्मीद कर रहे हैं कि बस सेवा जल्द बहाल की जाए, ताकि दैनिक आवागमन आसान हो सके और शिमला जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके।