{"_id":"61d093da6e362f1b7c40b446","slug":"bus-route-stoped-bilaspur-news-sml3953893144","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता में तीन बस रूट बंद, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडूता में तीन बस रूट बंद, यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं (बिलासपुर)।हिमाचल पथ परिवहन निगम की सुंदरनगर से डेरा व्यास, शाहतलाई से चंडीगढ़ और हरियाणा रोडवेज की दिल्ली से बरठीं बस सेवा बंद होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
बरठीं और आसपास के क्षेत्र से गुजरने वाले रूटों पर लॉकडाउन के बाद अभी तक उपरोक्त बस सेवाएं बहाल नहीं की गई हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों संजीव गौतम, सतीश कुमार शर्मा, अजय कुमार, राकेश गौतम, सुशील कुमार, नरोत्तम दत्त, हरनाम सिंह सहित अन्यों ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की सुंदरनगर से डेरा ब्यास वाया बरठीं से चलने वाली बस क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोगों को सुविधा देती थी। इस बस सेवा को कोरोना लॉकडाउन के चलते बंद कर दिया गया था। इस रूट को अभी तक बहाल नहीं किया गया है। इससे ऊना, होशियारपुर, जालंधर, अमृतसर और डेराव्यास आने जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शाहतलाई से चंडीगढ़ बस भी पिछले काफी अर्से से बंद है। यह बस सुबह 4:30 बजे शाहतलाई से चलती थी जो दसलेहडा, बल्हसीना, बरठीं, सुनहानी से यात्रियों को लेकर वाया बिलासपुर होकर चंडीगढ़ पहुंचाती थी। इस बस के बंद होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी प्रकार हरियाणा रोडवेज की बस जो बरठीं से दिल्ली के लिए सुबह 6:00 बजे चलती थी वह भी बंद है। कई बार विभागीय अधिकारियों से बात की गई लेकिन अभी तक बस सेवाओं को बहाल नहीं किया गया है। यात्रियों ने सरकार से मांग की है कि इन बसों को तुरंत चालू करवाया जाए। आरएम बिलासपुर विनोद ठाकुर ने कहा कि लोगों की समस्या के समाधान के लिए कार्य करेंगे।