फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bus

श्री नयनादेवी में श्रद्धालु तीन किमी पैदल सफर करने को मजबूर

Tue, 29 Sep 2020 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
bus
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर की बस किराया पूरा लेने के बाद भी श्रद्धालुओं और यात्रियों को गंतव्य से 3 किलोमीटर पीछे ही उतार देती है। पिछले कई दिन से बिलासपुर से नंगल वाया श्री नयनादेवी होकर जाने वाली बस श्री नयनादेवी के मुख्य बस अड्डे पर नहीं जाती है।
विज्ञापन

श्रद्धालु और स्थानीय लोग इस बस में सफर करते हैं। उनसे किराया तो पूरा लिया जाता है। लेकिन उन्हें 3 किलोमीटर पीछे घवांडल चौक पर ही उतार दिया जाता है। वहां से टैक्सी करके श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचना पड़ता है। जब इस संदर्भ में बस कंडक्टर से बात की गई तो उसने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वह तो कुछ ही दिन से इस रूट पर आ रहा है, उसे इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन जब चालक से पूछा गया तो उसने कहा कि कंडक्टर इसके बारे में बताएगा। सवारियों ने कहा कि उन्हें पैदल मुख्य बस अड्डा से घवांडल चौक तक बस पकड़ने के लिए पहुंचना पड़ता है। समय तो बर्बाद होता ही है साथ में किराया भी पूरा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर न्यास कर्मचारी कश्मीर सिंह का कहना है कि वह हर रोज ड्यूटी के लिए इसी बस में आते हैं। किराया पूरा लेने के बावजूद बस अड्डे तक नहीं जाती। लगभग 3 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ता है। कई बार चालक परिचालक से गुहार लगाई लेकिन उन्होंने मुख्य अड्डा जाने से मना कर दिया। आरएम बिलासपुर केएल यादव ने कहा कि कोरोना की वजह से बस अड्डे पर बस नहीं जा रही होगी, इस संबंध में चालक से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed